कोडरमा में JMM जिला समिति की बैठक, शिबू सोरेन की पुण्य तिथि मनाने पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन
मौके पर जिलाध्यक्ष व अन्य. | Prabhat Khabar Network

मौके पर जिलाध्यक्ष व अन्य. | Prabhat Khabar Network

कोडरमा में झामुमो जिला समिति की बैठक में शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ताओं ने गुरुजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

कोडरमा: झामुमो जिला समिति की बैठक परिसदन कोडरमा में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय व संचालन सचिव पवन माइकल कुजूर ने किया. बैठक में पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय अध्यक्ष सचिव तथा पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे. बैठक में स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि चार अगस्त को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. बताया गया कि बैठक में हुए आम राय को केंद्रीय कमेटी को भेजा जायेगा.

इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने गुरुजी के जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उनके द्वारा चलाये गये महाजनी प्रथा के खिलाफ जुर्म और अन्याय के खिलाफ गोल बंद होकर गुरु जी के बताएं रास्ते पर चलने का निर्णय लिया. जिला प्रवक्ता वीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि गुरुजी एक व्यक्ति नहीं विचारधारा है, जिसने हमें संगठित होने का संदेश दिया.

मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य तारिणी प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद खलील, अशोक कुमार, संगठन सचिव संजय सजान, बुद्धिजीवी मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक नवीन चंद्रवंशी, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधाकर यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ओणम प्रिया, कोडरमा नगर पंचायत अध्यक्ष धीरज कुमार, चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर भारती, जयनगर प्रखंड अशोक सिंह, डोमचांच प्रखंड सचिव अशरफ अंसारी, कोडरमा प्रखंड सचिव उमेश यादव, डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, संतोष साहू, बाला लखेंद्र पासवान, संजय रजक, उमेश शर्मा, शाकिर अहमद, हेमलाल यादव आदि मौजूद थे.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola