360 किमी की कांवड़ पदयात्रा पर निकली कुसुम साहू, डोमचांच में किया गया स्वागत

कुशुम का स्वागत करते डोमचांच नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा | Prabhat Khabar Network
डोमचांच की कुसुम साहू 360 किलोमीटर की कांवड़ पदयात्रा पर निकली हैं। गौ सेवा और सनातन संस्कृति के प्रचार के लिए उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया जा रहा है।
डोमचांच: डोमचांच की बेटी कुसुम साहू 360 किलोमीटर लंबी कांवड़ पदयात्रा पर निकल पड़ी हैं. गो सेवा और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार का संदेश लेकर यात्रा पर निकली कुसुम का डोमचांच पहुंचने पर नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा व स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत कर सम्मानित किया. इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर और शुभकामनाएं देकर उनकी सफल यात्रा की कामना की गयी.
नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा ने कहा कि आज के दौर में जहां युवा आधुनिक जीवन शैली की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं इतनी कम उम्र में कुसुम साहू का धर्म, संस्कृति और गौ सेवा के प्रति समर्पण प्रेरणादायक है. कुसुम साहू ने बताया कि उनकी पदयात्रा झुमरीतिलैया के झरना कुंड से शुरू हुई है, वह सबसे पहले पैदल सुल्तानगंज पहुंचकर बाबा अजगैबीनाथ के दर्शन करेंगी.
इसके बाद वहां से 21 लीटर गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करेंगी और फिर अपनी पदयात्रा बासुकीनाथ धाम पहुंच पूरी करेंगी. लगभग 360 किलोमीटर की इस यात्रा को पूरा करने में करीब 25 दिन लगने का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










