गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों में दीप प्रज्वलन, पुरोहितों का हुआ सम्मान

Updated:
विज्ञापन
अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते महामंत्री व अन्य | Prabhat Khabar Network

अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते महामंत्री व अन्य | Prabhat Khabar Network

झुमरीतिलैया में गुरु पूर्णिमा और संत रविदास जयंती पर भाजपा द्वारा मंदिरों में दीप प्रज्वलन और पुरोहित सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया: गुरु पूर्णिमा एवं संत शिरोमणि संत रविदास जयंती पर प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार भाजपा झुमरीतिलैया नगर मंडल (उत्तरी) की ओर से विभिन्न मंदिरों में दीप प्रज्वलन एवं पुरोहित सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के तहत श्री सत्यनारायण मंदिर (खुदरा पट्टी रोड), श्री हनुमान मंदिर (स्टेशन रोड) एवं मां काली मंदिर (स्टेशन परिसर) में विधिवत पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलित किये गये. इसके बाद मंदिरों के पुरोहितों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी का समानता, सामाजिक समरसता, मानवता एवं सेवा का संदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों एवं मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. कार्यक्रम के दौरान संत रविदास जी के अमर वचन मन चंगा, तो कठौती में गंगा का स्मरण करते हुए सामाजिक समरसता, सद्भाव और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया गया.

कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष इन्द्रदेव वर्णवाल, महामंत्री पप्पू कुमार भदानी, साकेत कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सचिन कपसीमे, लक्ष्मी वर्णवाल, अर्जुन सिंह, अविनाश चंद्रवंशी, नगर मंत्री अंकित गुप्ता, रेखा भदानी, रीता लोहानी, धीरेन्द्र जायसवाल, चंद्रशेखर जोशी, अक्षय वर्णवाल, सौरभ कुमार, शंकर मोदी, अशोक वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola