सेक्रेड हार्ट स्कूल में मनाई गई मुंशी प्रेमचंद की जयंती, प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में बच्चे व प्राचार्य. | Prabhat Khabar Network

झुमरीतिलैया के सेक्रेड हार्ट स्कूल में मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई गई। शिक्षकों ने उन्हें गरीबों और मजदूरों की आवाज बताते हुए उनके आदर्शों को याद किया।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया: सेक्रेड हार्ट स्कूल में शुक्रवार को हिंदी साहित्य के महान कथाकार एवं उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई. विद्यालय की प्रार्थना सभा में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य प्रमोद कुमार शर्मा, उपप्राचार्य प्रवीण कुमार, कोऑर्डिनेटर अमृत शंकर झा, हिंदी शिक्षक कुरेश शर्मा एवं विक्रम दाँगी ने प्रेमचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम का संचालन मनोज पांडेय ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस अवसर पर प्राचार्य प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद की रचनाएं आज भी समाज को दिशा देने वाली हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से प्रेमचंद के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि उनकी कहानियों और उपन्यासों ने हिंदी साहित्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया.

हिंदी शिक्षक कुरेश शर्मा ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद जनता के लेखक थे. उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों, शोषण और अन्याय के विरुद्ध आवाज बुलंद की. उनके क्रांतिकारी विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं. उन्होंने कहा कि प्रेमचंद वास्तव में गरीबों और मजदूरों की आवाज थे.

कार्यक्रम के तहत हिंदी शिक्षक विक्रम दांगी एवं सुनील पाठक ने कक्षाओं में मुंशी प्रेमचंद के जीवन एवं साहित्य पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कराई. इसमें श्रेया, उज्ज्वल, श्वेता, कुणाल, प्रिंसी और अंश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. वहीं साक्षी राज और विनीता कुमारी ने कैनवास पर मुंशी प्रेमचंद का आकर्षक चित्र बनाकर सभी की सराहना बटोरी.

प्रश्नोत्तरी में गौरव रंजन, अदिति कुमारी, एहम बरनवाल, उम्मे सिदरा, देवराज, अभिलाषा, शिवानी, शिवम, आयुष, साक्षी राज, विनीता कुमारी, सोनक्षी पाण्डेय एवं अनामिका पाण्डेय सहित कई विद्यार्थियों ने भाग लिया. कार्यक्रम में फैयाज कैसर, नीतिका सिंह, शुभम झा, सुनील पाठक आदि उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola