डीएवी कोडरमा में मनाई गई मुंशी प्रेमचंद की जयंती, ‘पंच परमेश्वर’ के मंचन ने मोहा मन

कार्यक्रम में बच्चे व अन्य. | Prabhat Khabar Network
कोडरमा के डीएवी पब्लिक स्कूल में मुंशी प्रेमचंद जयंती मनाई गई। छात्रों ने पंच परमेश्वर नाटक का मंचन कर न्याय और मानवीय मूल्यों का संदेश दिया।
कोडरमा: पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल, झुमरीतिलैया में शुक्रवार को उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ सुपरवाइजरी हेड मौसुमी मल्लिक, वरिष्ठ शिक्षक कुमार सतीश सिंह तथा शिक्षकों ने प्रेमचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया. विद्यार्थियों ने उनके जीवन, साहित्य और सामाजिक योगदान पर विचार प्रस्तुत करते हुए उनकी रचनाओं की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला.
आराध्या सिंह ने हिंदी और समृद्धि ने अंग्रेजी में प्रेमचंद के साहित्य को शोषित एवं वंचित वर्ग की आवाज बताया. श्रेया सिंह ने कविता पाठ, शांभवी सिंह ने कहानी वाचन, राजन कुमार ने प्रेरक प्रसंग और प्रत्यूषा ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक बनाया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी 'पंच परमेश्वर' का प्रभावशाली नाट्य मंचन रहा.
कलाकारों ने न्याय, निष्पक्षता, सामाजिक समानता और मानवीय मूल्यों का सजीव चित्रण कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी. प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि प्रेमचंद का साहित्य जीवन को सही दिशा देने वाला प्रेरणा स्रोत है और विद्यार्थियों को सत्यनिष्ठा, ईमानदारी तथा सामाजिक संवेदनशीलता अपनाने की प्रेरणा देता है. कार्यक्रम के सफल आयोजन में हिंदी विभाग के शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. अंत में विद्यार्थियों ने मुंशी प्रेमचंद के आदर्शों को जीवन में अपनाने और साहित्य के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










