डोमचांच में भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
डोमचांच में भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

डोमचांच में भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन

डोमचांच. प्रखंड अंतर्गत बेहराडीह में डोमचांच भाजपा ग्रामीण मंडल के तत्वावधान में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध किये जाने को लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर आक्रोश जताया. कार्यक्रम में डोमचांच भाजपा ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में नारेबाजी की. कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है, जिसका विरोध दुर्भाग्यपूर्ण है. वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाया गया यह कानून समाज में नई जागरूकता और भागीदारी सुनिश्चित करेगा. ऐसे में इसका विरोध महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola