ePaper

भाजपा के पास काम बताने के लिए कुछ भी नहीं : महागठबंधन

Updated at : 08 May 2024 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा के पास काम बताने के लिए कुछ भी नहीं : महागठबंधन

गम्हरबाद में घटक दलों की बैठक

विज्ञापन

जयनगर. कोडरमा संसदीय सीट के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह की जीत को लेकर घटक दलों ने जोर लगा रखा है़ जनसपंर्क और बैठकों का दौर जारी है़ बुधवार को ग्राम गम्हरबाद में घटक दलों की बैठक हुई. बैठक के बाद जनसंपर्क अभियान चलाया गया. अध्यक्षता कांग्रेस की अर्चना कुमारी ने की. संचालन माले राज्य कमेटी सदस्य विजय पासवान ने किया़ वक्ताओं ने कहा कि इंडिया गठबंधन को मिल रहे अपार जनसमर्थन से भाजपा घबरा गयी है और हताशा से घिर गयी है़ वक्ताओं ने कहा कि सांसद ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री रहते हुए भी क्षेत्र के लिए कोई काम नहीं किया़ भाजपा के पास बताने के लिए कुछ भी नहीं है, मोदी के नाम पर बरगला रही है़ मगर जनता इस बार धोखे में नहीं आने वाली है़ आज देश का संविधान, लोकतंत्र व आरक्षण को बचाने के लिए तथा मोदी के तानाशाही के खिलाफ छात्र नौजवान, मजदूर, किसान एकजुट हो रहे है़ गठबंधन के प्रत्याशी विनोद सिंह जीते, तो तेज रफ्तार से कोडरमा का विकास धरातल पर दिखेगा़ जनसपंर्क अभियान गम्हरबाद, सांथ, गोपालडीह, गोहाल में चला़ अभियान में प्रखंड सचिव अशोक यादव, राज्य कमेटी सदस्य मो इब्राहिम, राजद प्रखंड अध्यक्ष तसवर खान, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मिस्वाउद्दीन, माले जिला कमेटी सदस्य मुन्ना यादव, असगर अंसारी, एपवा की नंदिता भट्टाचार्य, विजय कुमार, गणेश राम, काली सिंह, नागेश्वर सिंह, गीता देवी, अशोक राणा, नारायण सिंह, महावीर शर्मा, चांद अख्तर, शंभुनाथ वर्मा, कौलेश्वर राणा, सुरेंद्र सिंह, जगमोहन महतो, रितिक राज, महेश दास, विजय ठाकुर, हकीम खान, एकराम अंसारी, श्रीकांत ठाकुर, दुलारचंद दास आदि मौजूद थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola