छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद, कोडरमा में भाजपा ने सड़क पर रोका रास्ता

Updated:
विज्ञापन

सड़क पर भाजपा कार्य कर्ता | Prabhat Khabar Network

रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने डोमचांच और बरियारडीह में कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग को जाम कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन

मरकच्चो/डोमचांच, कोडरमा: रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा मंगलवार को झारखंड बंद का आह्वान किया गया था. बंद के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोमचांच और बरियारडीह चौक पर कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग को कुछ देर के लिए जाम कर दिया.

बरियारडीह चौक पर 20 मिनट रहा जाम

नावाडीह मंडल अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बरियारडीह चौक पर मुख्य मार्ग को करीब 20 मिनट तक जाम रखा. कार्यकर्ताओं ने सड़क पर एकत्र होकर घटना के विरोध में नारेबाजी की और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की.

सड़क जाम होने से मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा और वाहनों की कतार लग गयी. करीब 20 मिनट बाद कार्यकर्ताओं ने जाम हटा लिया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो गया.

बंद को लेकर पुलिस-प्रशासन भी सतर्क रहा और क्षेत्र की स्थिति पर नजर बनाए रखा. मौके पर महामंत्री अर्जुन यादव, पवन सिंह, लखन पासवान, पवन यादव, सुवेश यादव, भोला यादव, रामु विश्वकर्मा, राजेश यादव, मुकेश यादव और कृष्णा गोस्वामी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डोमचांच बाजार में भी सड़क जाम

इधर, डोमचांच बाजार में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग को कुछ देर के लिए जाम कर दिया. कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध किया.

मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार मेहता, पार्षद मुकेश कुमार, प्र


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola