ePaper

चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, बाइक और टोटो जब्त

Updated at : 16 Apr 2025 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, बाइक और टोटो जब्त

शहरी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह के नेतृत्व में स्टेशन रोड से महाराणा प्रताप चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चला़

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. शहरी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह के नेतृत्व में स्टेशन रोड से महाराणा प्रताप चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चला़ इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़ी दो दर्जन से अधिक बाइक जब्त की गयी. इसके अलावा बेतरतीब तरीके से सड़क पर खड़े पांच टोटो को जब्त कर थाना भेज दिया गया. अभियान के दौरान बाइक शोरूम के बाहर खड़ी कई बाइक भी जब्त की गयी. साथ ही आगे से ऐसा होने पर प्रतिष्ठान पर जुर्माना लगाते हुए सीलिंग की कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी. वहीं ओवरब्रिज पर खड़े चारपहिया वाहनों की सूचना जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) को भेजी गयी, ताकि नियमानुसार उन पर जुर्माना लगाया जा सके़ इसके अलावा स्टेशन रोड से झंडा चौक तक रास्ते में जहां-तहां बनी अवैध झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने का निर्देश अंचलाधिकारी हलधर कुमार सेठी को दिया गया़

कचरा फैलाने और नाली का पानी बहाने पर फटकार

स्मार्ट बाजार के प्रबंधक को सड़क पर कचरा फेंकने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने जमकर फटकार लगायी. वहीं वंदना स्वीट्स के समीप बहते नाले के पानी को लेकर अशोक राणा पर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया गया़ कन्हैया स्वीट्स के बगल नाली पर अतिक्रमण कर लगाई गई 7-8 अस्थायी दुकानों को लेकर एसडीओ नाराज दिखी़ दुकानदारों को तुरंत हटाकर अशोका होटल के पीछे स्थानांतरित करने का आदेश दिया गया़

चांडक कैंपस के पास बनेंगे दो पार्किंग जोन

चांडक कैंपस के पास दो जगहों पर पार्किंग जोन बनाने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी ने नगर पर्षद को दिया़ कहा गया कि इस क्षेत्र में लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है, जिसे सख्ती से नियंत्रित किया जायेगा़ एसडीओ ने कहा कि शहरी क्षेत्र को सुव्यवस्थित बनाने के लिए अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा़ लोगों को चेतावनी दी जाती है कि वे नो पार्किंग और अतिक्रमण कर रखी चीजें अविलंब हटा लें, अन्यथा कार्रवाई तय है़ वहीं प्रशासक अंकित गुप्ता ने कहा कि जहां-तहां टोटो खड़े पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी़ नगर पर्षद शहर को साफ-सुथरा और सुगम बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है़ अभियान में नगर प्रशासक अंकित गुप्ता, अंचल अधिकारी हलधर कुमार सेठी, सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार, सफाई निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक व अन्य शामिल थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola