ePaper

कोडरमा होकर चलेगी भुवनेश्वर-नयी दिल्ली विशेष ट्रेन

Updated at : 22 May 2025 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा होकर चलेगी भुवनेश्वर-नयी दिल्ली विशेष ट्रेन

यह ट्रेन नयी दिल्ली से 24 मई से 14 जून तक प्रत्येक शनिवार को और भुवनेश्वर से 25 मई से 15 जून तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी़

विज्ञापन

कोडरमा. यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कोडरमा जंक्शन से होकर नयी दिल्ली और भुवनेश्वर के बीच आरक्षित विशेष सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन (04059/04060) चलायी जायेगी. यह ट्रेन नयी दिल्ली से 24 मई से 14 जून तक प्रत्येक शनिवार को और भुवनेश्वर से 25 मई से 15 जून तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी़ इस विशेष ट्रेन की यात्रा नयी दिल्ली से प्रारंभ होकर गोविंदपुरी, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया, कोडरमा, गोमो, आद्रा, बांकुरा, मिदनापुर, हिजली, जलेश्वर, बालासोर, जाजपुर रोड होती हुई भुवनेश्वर तक की जायेगी़ नयी दिल्ली से भुवनेश्वर जाने वाली गाड़ी संख्या 04060 कोडरमा में सुबह 03:35 बजे पहुंचेगी और 03:37 बजे रवाना होगी़ वहीं भुवनेश्वर से नयी दिल्ली लौटने वाली गाड़ी संख्या 04059 कोडरमा में सुबह 07:23 बजे पहुंचेगी और 07:25 बजे प्रस्थान करेगी. भुवनेश्वर से चलने वाली ट्रेन शाम 07 बजे रवाना होकर दूसरे दिन शाम 04:40 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी, जबकि नयी दिल्ली से चलने वाली ट्रेन सुबह 09:30 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 12:30 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी़ धनबाद रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि कोडरमा समेत पूरे मार्ग पर यात्रियों की बढ़ती संख्या और गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए यह विशेष ट्रेन चलायी जा रही है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola