विवाहिता महिला बच्चे संग लापता

Updated:
विज्ञापन
विवाहिता महिला बच्चे संग लापता

थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ककरचोली निवासी एक महिला अपने छोटे पुत्र के साथ लापता है.

विज्ञापन

जयनगर. थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ककरचोली निवासी एक महिला अपने छोटे पुत्र के साथ लापता है. इस संबंध में महिला के पति अकबर अंसारी ने थाना में एक आवेदन देकर अपनी पत्नी की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है. दिये गये आवेदन में अकबर अंसारी ने कहा है कि उसकी पत्नी शहनाज खातुन मंगलवार की सुबह 10.30 बजे राशन लाने के लिए घर से निकली थी. बाद में उसने अपने बडे पुत्र 14 वर्षीय मो. शहजाद अंसारी को राशन देकर घर भेज दिया और अपने छोटे पुत्र पांच वर्षीय अदनान अंसारी के साथ कहीं गुम हो गयी. देर शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आस पास के परिचितों व रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की. मगर पता नहीं चल पाया.

पेंशनर समाज के पांचवी बार अध्यक्ष बने नारायण मोदी

कोडरमा. झारखंड राज्य पेंशनर समाज जिला शाखा कोडरमा का पुनर्गठन किया गया. इस दौरान चुनाव प्रभारी भोला चौधरी और किशोरी प्रसाद यादव बनाये गये. समाज के कार्यालय में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए नारायण मोदी और सचिव के लिए नारायण सिंह निर्विरोध निर्वाचित किये गये. नारायण मोदी लगातार पांचवीं बार पेंशनर समाज के अध्यक्ष बनाये गये हैं. नई समिति में अध्यक्ष नारायण मोदी के अलावा उपाध्यक्ष भोला चौधरी, गौरी सहाना, राजकुमार सिंह, सुरेंद्र प्रसाद मोदी, यदुनंदन प्रसाद, तुलसी प्रसाद यादव, परमेश्वर शर्मा, महेश्वर सिंह, आनंदी सिंह, सचिव नारायण सिंह, संयुक्त सचिव बलदेव मोदी, रामनरेश चौधरी, कोषाध्यक्ष मथुरा चौधरी, सिराजुद्दीन अंसारी, अंकेक्षक किशोरी प्रसाद यादव, कार्यालय प्रभारी सुभाष शर्मा, नरेश झा, राजेंद्र सिंह बनाये गये.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola