एकादशी यज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन
एकादशी यज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

प्रखंड के ग्राम ढाब में एकादशी व्रतोद्यापन सह श्रीमद्भागवत यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें 151 महिलाएं व कन्याएं शामिल हुई.

विज्ञापन

चंदवारा. प्रखंड के ग्राम ढाब में एकादशी व्रतोद्यापन सह श्रीमद्भागवत यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें 151 महिलाएं व कन्याएं शामिल हुई. कलश यात्रा का उदघाटन बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने नौ कन्याओं को कलश सौंप कर रवाना किया. मौके पर उन्होंने कहा कि यज्ञ हमारी सनातन परंपरा का प्रतीक है, जो समाज को सकारात्मक ऊर्जा व एकता का संचार करता है.मौके पर नीतू यादव, धनंजय सिंह, लक्ष्मण यादव, धनंजय सिंह, पुष्पा यादव, लीलावती देवी, अमृता सिंह, अशोक सिंह, रामप्रसाद यादव, कपिलदेव यादव, सुरेश यादव, सुदीप यादव, कुलदीप यादव समेत कई लोग मौजूद थे. सेविकाओं की मासिक बैठक व यूनिसेफ कार्यशाला का आयोजन जयनगर. परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ मासिक समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ गौतम कुमार ने की. बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं पोषण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी. इस दौरान प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें एमटीसी में भर्ती कराने की प्रक्रिया, तथा पोषण ट्रैकर के सभी प्रमुख इंडिकेटरों की समीक्षा की गयी. इसी क्रम में यूनिसेफ द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु एक विशेष कार्यशाला का आयोजन भी किया गया. कार्यशाला में यूनिसेफ के पदाधिकारी संजीत कुमार द्वारा बच्चों में स्वच्छता संबंधी व्यवहार विकसित करने के लिए आवश्यक जानकारी दी गयी.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola