सदर अस्पताल में यूरोलॉजी की सर्जरी सफल

Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल में यूरोलॉजी की सर्जरी सफल

सदर अस्पताल में यूरोलॉजी के एक मरीज का सफल सर्जरी किया गया.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. सदर अस्पताल में यूरोलॉजी के एक मरीज का सफल सर्जरी किया गया. यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ सत्यजीत सिंह ने बताया कि पिछले तीन महीने में करीब सात जटिल यूरोलॉजी सर्जरी को सफलतापूर्वक किया गया और मरीज पूरी तरह स्वस्थ है. उल्लेखनीय है कि उपायुक्त ऋतुराज के पहल पर सदर अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं में निरन्तर वृद्धि की जा रही है, जिससे जिलेवासियों को काफी लाभ हो रहा है. यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ सत्यजीत पिछले करीब एक वर्ष से सदर अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. डीएस डॉ रंजीत कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं ली जा रही है ताकि जिलेवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवायी जा सके.

मारवाड़ी युवा मंच ने अमृत धारा का किया शुभारंभ

प्रतिनिधि

झुमरीतिलैया. मारवाड़ी युवा मंच तिलैया शाखा के तत्वाधान में अमृत धारा के तहत काली मंदिर के सामने प्याऊ केंद्र का शुभारंभ समाजसेवी मंजू संघई ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है, मारवाड़ी युवा मंच पाठशाला, पनशाला, और धर्मशाला के जरिए समाज के अंतिम पैदान तक के लोगों की सेवा में जुटी है. अध्यक्ष मोहित संघई ने कहा कि इस माह में शहर के अलग-अलग इलाकों में छह अस्थाई प्याऊ केंद्र खोले जायेंगे. इसी माह मंच के सदस्यों के निवास स्थलों के छत पर पंछियों के लिए मिट्टी का सिकोड़ा लगाया जायेगा. मौके पर प्रांतीय पदाधिकारी राज पच्चीसिया, संयोजक अरविंद चौधरी, आईपीपी राहुल जैन, रितेश दुग्गड, आयुष पोद्दार, उपाध्यक्ष प्रतीक संघई, सचिव अतुल खेतान, कोषाध्यक्ष महावीर खेतान, चंद्रशेखर जोशी आदि मौजूद थे. इधर, श्री अग्रसेन भवन झुमरी तिलैया में मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस को लेकर पांच एंबुलेंस कर्मियों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola