सड़क दुर्घटना में दो की मौत, आठ घायल
Updated at : 24 Apr 2017 8:33 AM (IST)
विज्ञापन

डोमचांच : थाना क्षेत्र के नीरू पहाड़ी के समीप बीती रात सड़क दुर्घटना में 45 वर्षीय महानंद लाल श्रीवास्तव की मौत हो गयी. वहीं उनका पुत्र और एक अन्य युवक विनोद साव पिता (स्व- काशी साव) घायल हो गया. दोनों घायलों को रांची रेफर कर दिया गया. यह घटना टेंपो व अन्य वाहन की टक्कर […]
विज्ञापन
डोमचांच : थाना क्षेत्र के नीरू पहाड़ी के समीप बीती रात सड़क दुर्घटना में 45 वर्षीय महानंद लाल श्रीवास्तव की मौत हो गयी. वहीं उनका पुत्र और एक अन्य युवक विनोद साव पिता (स्व- काशी साव) घायल हो गया. दोनों घायलों को रांची रेफर कर दिया गया. यह घटना टेंपो व अन्य वाहन की टक्कर में हुई. इधर, दूसरी घटना टेंपो पलटने से 19 वर्षीय रवि कुमार (पिता- महेंद्र रजक) की मौत घटनास्थल पर हो गयी. जबकि छह लोग शबीना खातून (पति- युसूफ अंसारी), शकीला खातून (पति- मो कलीम), सुदामा देवी (पति- रामचंद्र यादव), मलवा देवी (पति- सुखदेव यादव), मुन्नी देवी (पति- रामानंद चक्रम), रामानंद चक्रम (पिता- हीरा लाल पंडित) घायल हो गये. घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल डोमचांच में किया गया. दुर्घटना में दो लोगों की मौत से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कोडरमा-जमुआ पथ को जाम कर दिया. बाद में घटनास्थल पर पहुंची सीओ नाजिया अफरोज के आश्वासन पर जाम हटाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




