रामनवमी पर्व को लेकर कोडरमा में फ्लैग मार्च

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 25 Mar 2026 9:51 PM

विज्ञापन

रामनवमी को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन मुस्तैद

विज्ञापन

सजगता. रामनवमी को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन मुस्तैदकोडरमा. रामनवमी पर जिले में विधि-व्यवस्था बनाये रखने एवं त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीओ ओमप्रकाश मंडल, एसडीपीओ अनिल सिंह, अंचल अधिकारियों एवं संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की टीम ने विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. अधिकारियों ने लोगों से रामनवमी को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की. पदाधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है. सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नजर रखी जा रही है. किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें.

भाईचारे के साथ रामनवमी का त्योहार मनायें

कोडरमा. नगरखार स्थित विद्यालय में बुधवार को थाना प्रभारी विकास पासवान की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. थाना प्रभारी ने कहा रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनायें. एक दूसरे की धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखें और निर्धारित रूट से जुलूस निकालें. मौके पर हाजी वसीम, मनोज कुमार झुन्नू, हाजी परवेज, हाजी आफताब, संजय पासवान, बिनोद राम, गजेंद्र राम, राजू खान, संतोष चंद्रवंशी, मो शाहिद, मो सोनू, सीता राम, संदीप साव सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola