शिक्षा मंत्री से मिले उर्दू शिक्षक

Updated at : 24 Apr 2017 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री से मिले उर्दू शिक्षक

कोडरमा बाजार. विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत उर्दू शिक्षकगण रविवार को शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव से मिल कर आवेदन दिया. आवेदन में उर्दू शिक्षकों ने कहा कि वर्ष 2016-17 का करीब तीन-12 माह से उर्दू शिक्षकों का वेतन नहीं मिला है. इससे उर्दू शिक्षकों के सामने गंभीर आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गयी है. शिक्षकों ने […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत उर्दू शिक्षकगण रविवार को शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव से मिल कर आवेदन दिया. आवेदन में उर्दू शिक्षकों ने कहा कि वर्ष 2016-17 का करीब तीन-12 माह से उर्दू शिक्षकों का वेतन नहीं मिला है. इससे उर्दू शिक्षकों के सामने गंभीर आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गयी है. शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री से योजना मद में आवंटन उपलब्ध कराने व स्थायी रूप से समस्या का निदान करने के साथ सभी उर्दू शिक्षकों के पद को योजना मद से गैर योजना मद में स्थानांतरित करने की बात कही. शिक्षा मंत्री ने सभी शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही सभी को वेतन निर्गत कर दिया जायेगा. मौके पर शिक्षक गुलाम सरवर, मो इरशाद आलम, मो मुश्ताक, सिकंदर आलम आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola