तस्करी के लिए ले जा रहे सात कछुआ बरामद

Updated at : 23 Apr 2017 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
तस्करी के लिए ले जा रहे सात कछुआ बरामद

आरपीएफ ने गया-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन बोरे में बंद कछुओं को बरामद किया कोडरमा : बाजार कोडरमा से तस्करी के लिए ले जा रहे सात कछुआ गया-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन से बरामद किया गया. मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली की उक्त ट्रेन से तस्करी के लिए सात छोटे-बड़े कछुआें को […]

विज्ञापन

आरपीएफ ने गया-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन बोरे में बंद कछुओं को बरामद किया

कोडरमा : बाजार कोडरमा से तस्करी के लिए ले जा रहे सात कछुआ गया-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन से बरामद किया गया. मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली की उक्त ट्रेन से तस्करी के लिए सात छोटे-बड़े कछुआें को ले जाया जा रहा है. सूचना के बाद परसाबाद में उक्त पैसेंजर ट्रेन से बोरे में बांध कर तस्करी के लिए ले जा रहे कछुआें को आरपीएफ ने बरामद कर लिया. बरामद कछुआ को तिलैया डैम में छोड़ दिया गया.
हालांकि कछुआ किन लोगों द्वारा तस्करी कर ले जाया जा रहा था, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी. मामला 21 अप्रैल की शाम की है. इस संबंध में अज्ञात तस्करों के खिलाफ वन विभाग में मामला दर्ज किया गया. एसीएफ बीबी सिन्हा ने बताया कि उक्त कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गयी. उन्होंने बताया कि विदेशों में कछुआ की मांग काफी ज्यादा है और मुंह मांगे दाम पर इसे बेचा जाता है.
कछुआ से दवाईयां भी बनायी जाती है. ज्ञात हो कि कुछ माह पूर्व प्रभात खबर ने कोडरमा से कछुए की तस्करी बड़े पैमाने पर किये जाने से संबंधित खबर प्रकाशित किया था. मगर विभागीय उदासीनता के कारण इस पर कोई ठोस पहल नहीं किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola