सुरक्षित यातायात के लिए जागरूकता जरूरी : रामधन
Updated at : 22 Apr 2017 6:00 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन से ऑनस्पॉट फाइन लेकर वाहन छोड़ने की व्यवस्था करने की मांग डोमचांच : सरकार व पुलिस प्रशासन द्वारा वाहन जांच अभियान का पालन केवल खानापूर्ति और आम लोगों को परेशान करने के लिए नहीं होना चाहिए. उक्त बातें भाकपा माले नेता रामधन यादव ने प्रेस बयान जारी कर कही. उन्होंने कहा की सड़क […]
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन से ऑनस्पॉट फाइन लेकर वाहन छोड़ने की व्यवस्था करने की मांग
डोमचांच : सरकार व पुलिस प्रशासन द्वारा वाहन जांच अभियान का पालन केवल खानापूर्ति और आम लोगों को परेशान करने के लिए नहीं होना चाहिए. उक्त बातें भाकपा माले नेता रामधन यादव ने प्रेस बयान जारी कर कही. उन्होंने कहा की सड़क यातायात में सुरक्षित यातायात हो इसके लिए आम लोगों में जागरूकता लाना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा की जिले भर के विभिन्न सड़क मार्गों पर नित्य दिन कोई ना कोई सड़क हादसे हो रहें हैं, इन हादसों में कई दर्दनाक मौत भी हो चुकी हैं.
सड़क यातायात नियमों का पालन हो इसके लिए सभी नागरिक अपनी-अपनी भूमिका निभा रहें हैं. वाहन चेकिंग अभियान में बाइक सवार लोगों से हेलमेट, डीएल, वाहन के कागजातों की जांच की जाती है. उन्होंने कहा की जिनके पास उक्त अहर्ता नहीं होता है, उन्हें कार्यालय का चक्कर लगवाया जाता है जो सही नहीं हैं. उन्होंने कहा की किसी वाहन चालक के पास हेलमेट नहीं है तो उसे चालान काट दिया जाता है, उक्त वाहन मालिक को वाहन छुड़वाने के लिए परिवहन विभाग का चक्कर लगाना पड़ता है.
अब सतगावां, मरकच्चो जैसे सुदूरवर्ती इलाके के बाइक सवार को पुलिस हेलमेट नहीं रहने पर पकड़ती है तो उक्त वाहन मालिक को आवश्यक काम छोड़ कर जिला मुख्यालय का दौड़ लगाना पड़ जाता है. ऐसे मामले में पुलिस व प्रशासन को ऑनस्पॉट फाइन लेकर वाहन छोड़ने की व्यवस्था की जानी चाहिए. उन्होंने जिला प्रशासन व पुलिस कप्तान से मांग की कि यातायात नियमों का पालन नहीं करनेवाले बाइक सवार को उक्त स्थल पर ही पुलिस द्वारा फाइन लेने की प्रक्रिया को अपनाया जाये. उन्होंने कहा की राज्य के दूसरे जिले में ऑनस्पॉट फाइन लेने की व्यवस्था है.
लेकिन कोडरमा में इसकी व्यवस्था नहीं की गयी है. इसके कारण जिन वाहनों को पकड़ा जाता है उन वाहन मालिकों को खास कर सुदूरवर्ती इलाके से आने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




