मोदी का फैसला स्वागत योग्य
Updated at : 21 Apr 2017 7:23 AM (IST)
विज्ञापन

फैसले से घटेगी जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच की दूरी जयनगर : परसाबाद रेलवे फाटक पर परसाबाद मंडल भाजपा द्वारा केंद्र सरकार के निर्देश के आलोक में अपने वाहन से सबसे पहले लालबती हटाने पर विधायक सह झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो जानकी यादव का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया. मौके पर […]
विज्ञापन
फैसले से घटेगी जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच की दूरी
जयनगर : परसाबाद रेलवे फाटक पर परसाबाद मंडल भाजपा द्वारा केंद्र सरकार के निर्देश के आलोक में अपने वाहन से सबसे पहले लालबती हटाने पर विधायक सह झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो जानकी यादव का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया.
मौके पर मौजूद सांसद डाॅ रवींद्र राय ने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच की दूरी घटेगी. वर्षों की इस परंपरा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाप्त कर सही फैसला लिया है. विधायक प्रो. जानकी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह फैसला स्वागत योग्य है. वर्षो से कांग्रेस ने जो परंपरा चला रखी थी. भाजपा ने उस परंपरा को समाप्त कर दिया है. अब जनता अपने जनप्रतिनिधि से सीधे तौर पर मिल सकती है.
इस फैसले से जनता व जनप्रतिनिधियों के बीच की दूरी कम होगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विवेक साव ने की. मौके पर प्रमुख जयप्रकाश राम, विंदेश्वरी प्रसाद बिहारी, विधायक प्रतिनिधि महावीर यादव, महेंद्र राणा, राजकुमार गुप्ता, महेश रजक, गजेंद्र साव, मुकेश यादव, सुभाष यादव, कैलाश दास, वृजभूषण साव, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष बीरेंद्र मोदी सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




