अग्निशमन शाखा ने फायर फाइटिंग की जानकारी दी

Updated at : 21 Apr 2017 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
अग्निशमन शाखा ने फायर फाइटिंग की जानकारी दी

जयनगर : केटीपीएस बांझेडीह में सीआइएसएफ अग्नि शाखा द्वारा आयोजित अग्निशमन सेवा सप्ताह गुरुवार को समाप्त हो गया. मौके पर अग्निशमन शाखा के सहायक कमांडेट कमलेश कुमार ने मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख सह डीवीसी के मुख्य अभियंता महेश चंद्र मिश्रा का स्वागत किया. श्री मिश्रा ने फायर बुकलेट का वितरण करने के साथ सभी को […]

विज्ञापन
जयनगर : केटीपीएस बांझेडीह में सीआइएसएफ अग्नि शाखा द्वारा आयोजित अग्निशमन सेवा सप्ताह गुरुवार को समाप्त हो गया. मौके पर अग्निशमन शाखा के सहायक कमांडेट कमलेश कुमार ने मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख सह डीवीसी के मुख्य अभियंता महेश चंद्र मिश्रा का स्वागत किया.
श्री मिश्रा ने फायर बुकलेट का वितरण करने के साथ सभी को आग से सतर्क रहने और बचाव की जानकारी दी. जवानों ने इस मौके पर आग लगने व बुझाने का डेमो प्रदर्शन किया. इसमें फायर फाइटिंग के तरीकों की जानकारी दी गयी. इस मौके पर एक सप्ताह के दौरान हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया.
सीआइएसएफ के जवानों ने अग्निशमन व बचाव कार्य के कौशल दिखाये. डिप्टी कमांडेट कमलेश कुमार ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया. धन्यवाद ज्ञापन निरीक्षक अग्नि धर्मेद्र कुमार ने दिया. मौके पर सीआइएसएफ के सहायक कमांडेट डी डुंगडुंग, डीवीसी के पदाधिकारी व सीआइएसएफ के जवान मौजूद थे. संचालन निरीक्षक अग्नि मनोज कुमार ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola