जंगल में पेड़ से लटका मिला लड़की का शव
Updated at : 18 Apr 2017 8:17 AM (IST)
विज्ञापन

शव की नहीं हो सकी है शिनाख्त थाना क्षेत्र के कटैया पंचायत के टिटहैयाटांड़ जंगल में सोमवार को एक अज्ञात लड़की का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. जंगली क्षेत्र में लड़की का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला. शव की पहचान नहीं हो पायी है. जानकारी के अनुसार जंगल में शव पेड़ से […]
विज्ञापन
शव की नहीं हो सकी है शिनाख्त
थाना क्षेत्र के कटैया पंचायत के टिटहैयाटांड़ जंगल में सोमवार को एक अज्ञात लड़की का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. जंगली क्षेत्र में लड़की का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला. शव की पहचान नहीं हो पायी है. जानकारी के अनुसार जंगल में शव पेड़ से लटके होने की सूचना थाना प्रभारी विभूति भूषण सिंह को मिली थी. इसके बाद थाना प्रभारी सहायक अवर निरीक्षक राम नंदन राम, अनिल सिंह व पुलिस टीम को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे.
घटना की सूचना मिलने पर डोमचांच अंचल निरीक्षक रामाशंकर तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली. आशंका जतायी जा रही है कि लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसी वारदात हुई है और घटना के बाद साक्ष्य को मिटाने के उद्देश्य से हत्या कर शव को पेड़ में टांग दिया गया. पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो शव से काफी बदबू आ रहा था. शव देखने से कुछ दिन पुराना प्रतीत हो रहा था. जंगली जानवर लड़की के पैर नोच कर खा गये थे. थाना प्रभारी विभूति भूषण सिंह ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेजा जा रहा है. शव की पहचान करने का प्रयास किया जायेगा. इसके बाद सुराग मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




