किताब व खेल किट देकर छात्रों को किया प्रोत्साहित

Updated at : 17 Apr 2017 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
किताब व खेल किट देकर छात्रों को किया प्रोत्साहित

झुमरीतिलैया. नगर पर्षद के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने रविवार को मेधावी छात्रों के बीच स्कूल किताब व खेल किट का वितरण किया. देवी मंडप रोड निवासी आकाश कुमार (पिता- प्रदीप आर्या) को साइंस ओलिंपियाड में पदक जीतने पर किताब देकर प्रोत्साहित किया गया. आकाश डीएवी पब्लिक स्कूल में 10वीं का छात्र है. कार्यकारी […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया. नगर पर्षद के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने रविवार को मेधावी छात्रों के बीच स्कूल किताब व खेल किट का वितरण किया. देवी मंडप रोड निवासी आकाश कुमार (पिता- प्रदीप आर्या) को साइंस ओलिंपियाड में पदक जीतने पर किताब देकर प्रोत्साहित किया गया. आकाश डीएवी पब्लिक स्कूल में 10वीं का छात्र है. कार्यकारी अध्यक्ष ने उसे किताब देकर आगे पढ़ने को प्रेरित किया. साइंस ओलिंपियाड के पदक विजेता मोहित कुमार (पिता- रंजीत कुमार) को क्रिकेट किट देकर प्रोत्साहित किया. मौके पर संतोष ने दोनों छात्रों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि जो मेधावी छात्र आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पा रहे हैं, वह वैसे छात्रों के हरसंभव मदद के लिए तैयार है. कहा कि आगे भी ये छात्र बेहतर करेंगे, तो उनकी तरफ से और सहयोग दिया जायेगा. मौके पर समाजसेवी शैलेश कुमार शोलू ने कहा कि मेधावी छात्र पढ़ लिख कर आगे समाज के निर्माण में बेहतर भूमिका अदा कर सकते हैं. मौके पर बलदेव यादव, शशांक शेखर पांडेय, जीवलाल यादव, टुकलाल यादव, अमित कुमार, रंजीत कुमार मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola