हाइवा ने पुलिस गश्ती वाहन में मारी टक्कर

Updated at : 17 Apr 2017 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
हाइवा ने पुलिस गश्ती वाहन में मारी टक्कर

वाहन में बैठे सअनि समेत कई जवान घायल, एक की स्थिति गंभीर, रांची रेफर मरकच्चो. नवलशाही थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर कानीकेंद जंगल में चंचालनी गेट से 200 गज की दूरी पर बरियारडीह की ओर से आ रहा पत्थर लदा हायवा जेएच-10एजे- 8582 ने नवलशाही थाना के गश्ती वाहन जेएच-12जी-5868 सुमो विक्टा को […]

विज्ञापन

वाहन में बैठे सअनि समेत कई जवान घायल, एक की स्थिति गंभीर, रांची रेफर

मरकच्चो. नवलशाही थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर कानीकेंद जंगल में चंचालनी गेट से 200 गज की दूरी पर बरियारडीह की ओर से आ रहा पत्थर लदा हायवा जेएच-10एजे- 8582 ने नवलशाही थाना के गश्ती वाहन जेएच-12जी-5868 सुमो विक्टा को टक्कर मार दी. इसमें गश्ती वाहन में बैठे सअनि बिरसा उरांव, वाहन चालक, पुलिस जवान बलवंत प्रताप सिंह, अनिल बाखला, प्रमोद सिंह घायल हो गये.

घटना में पुलिस गश्ती वाहन (सुमो विक्टा) के परखच्चे उड़ गये. घटना शनिवार की लगभग आठ बजे रात की है. घायलों का इलाज सदर अस्पताल कोडरमा में चल रहा है. जवान बलवंत प्रताप सिंह की स्थिति गंभीर होने से उसे बेहतर चिकित्सा हेतु रिम्स रांची रेफर कर दिया गया. हाइवा धनवार थाना के गलवांती गांव के बगल बसगी निवासी आफताब अंसारी का बताया जाता है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद लगभग 11 बजे रात में एसडीपीओ चंदेश्वर प्रसाद व डोमचांच अंचल पुलिस निरीक्षक आरके तिवारी घटनास्थल पर पहुंच लगभग एक घंटे रूक कर स्थिति का जायजा लिया. पुलिस पदाधिकारी व पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंच कर घटना में घायल पुलिस पदाधिकारी व जवानों से मिल उनका हाल जाना व गंभीर रूप से घायल पुलिस जवान बलवंत को अपने समक्ष रांची भेजा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola