तिलैया में अवैध लकड़ी जब्त, एक गिरफ्तार

Updated at : 16 Apr 2017 3:28 AM (IST)
विज्ञापन
तिलैया में अवैध लकड़ी जब्त, एक गिरफ्तार

कोडरमा बाजार : तिलैया थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात भारी मात्रा में अवैध लकड़ी ले जा रहे एक बिना नंबर के 407 वाहन को जब्त किया. जब्त वाहन पर 40 सीएफटी सेटरिंग पटरा लदा था. इस दौरान गाड़ी के चालक लोकेश कुमार (पिता- चंदर राम) निवासी बरही को गिरफ्तार किया गया. जानकारी के अनुसार […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार : तिलैया थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात भारी मात्रा में अवैध लकड़ी ले जा रहे एक बिना नंबर के 407 वाहन को जब्त किया. जब्त वाहन पर 40 सीएफटी सेटरिंग पटरा लदा था. इस दौरान गाड़ी के चालक लोकेश कुमार (पिता- चंदर राम) निवासी बरही को गिरफ्तार किया गया. जानकारी के अनुसार पैंथर जवानों द्वारा तिलैया बाइपास से उक्त वाहन को जब्त कर तिलैया थाना लाया गया. बाद में एसडीपीओ चंदेश्वर प्रसाद व वन विभाग के अधिकारी तिलैया थाना पहुंच गिरफ्तार चालक से पूछताछ की.

चालक ने बताया कि वह बरही के लकड़ी मिल मालिक चुनचुन राणा के यहां से उक्त लकड़ी तिलैया बस्ती स्थित प्रकाश रविदास उर्फ प्रकाश अंबेडकर व उमेश रविदास के यहां ले जा रहा था. वह लकड़ी की बिक्री करता है. इससे पूर्व भी तीन बार गाड़ी से लकड़ी तिलैया बस्ती में पहुंचाया है. वन क्षेत्र पदाधिकारी एसके चौधरी ने बताया कि चालक के बयान पर चुनचुन राणा बरही, उमेश रविदास तिलैया बस्ती व अन्य के विरुद्ध वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तार चालक लोकेश कुमार को जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola