बाबा साहेब ने छुआछूत व अंधविश्वास का किया विरोध
Updated at : 15 Apr 2017 7:02 AM (IST)
विज्ञापन

झुमरीतिलैया : शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर में संविधान निर्माता डाॅ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य रंजीत सिंह ने डाॅ आंबेडकर की तसवीर पर पुष्प अर्पित कर की. आचार्य प्रभात कुमार, सिद्धि प्रसाद ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला. विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. […]
विज्ञापन
झुमरीतिलैया : शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर में संविधान निर्माता डाॅ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य रंजीत सिंह ने डाॅ आंबेडकर की तसवीर पर पुष्प अर्पित कर की. आचार्य प्रभात कुमार, सिद्धि प्रसाद ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला.
विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. मौके पर प्रधानाचार्य ने कहा कि सोने की चिड़िया कहलाने वाला देश आज कई कारणों से विखंडित हो रहा है. बाबा साहब ने देश के हर समाज को एक-दूसरे को जोड़ने की कोशिश की थी. कार्यक्रम का शिशु बाल किशोर भारती के प्रमुख शंकर गोपाल के निर्देशन में हुआ. मौके पर आचार्य हरिशंकर प्रसाद, रंगनाथ पाठक, अरुण, संजय कुमार, प्रभात कुमार, उमेश कुमार, राजेश्वर सिंह, सिद्धि प्रसाद, ब्रजेश अनल, कृष्ण चंद कन्हैया, अमर डे, आनंद कुमार सिन्हा, आनंद प्रकाश, रविता उपाध्याय, रूविता सिन्हा, श्वेता सिन्हा, संगीता कुमारी, अल्पा कुमारी मौजूद थे.
जयनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन में बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बाबा साहब की जयंती मनायी गयी. मौके पर बीडीओ श्री गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब ने हमेशा छूआछूत और अंधविश्वास का विरोध किया था. आज भी ग्रामीण क्षेत्र में बहुत से ऐसे समाज है, जहां यह बुराई फल फूल रही है. हमें संयुक्त रूप से इस बुराई को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना होगा. मौके प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष बीरेंद्र मोदी, जेपीएस सत्यजीत हिमवान समेत विभिन्न क्षेत्रों की सेविका, सहायिका, सहिया व अन्य कर्मी मौजूद थे. इधर, आदर्श शिशु निकेतन हिरोडीह में प्राचार्य डाॅ बीएनपी वर्णवाल की अध्यक्षता में संविधान निर्माता बाबा साहब की जयंती मनायी गयी. मौके पर उन्होंने कहा कि बाबा साहब के प्रयासों से ही छूआछूत का भेदभाव समाप्त हुआ. पहले समाज कई वर्गों में विभाजित था.
मगर अब समाज में एकजुटता आ रही है. इस दौरान विद्यार्थी सन्नी, अंकित, गणपति, कविता, अनुशिका, खुशु आदि ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला. मौके पर शिक्षक रामविलास सिंह, कविता वर्णवाल, साकेत केशव, प्रिया कुमारी, गुंजन मोदी, ऋतिक कुमार, राहुल कुमार, राधे, प्रीति, सोहित, मुस्कार, प्रिया, प्रतिभा, मनीषा, नमन, सदन, रूपेश, सुदामा, आनंद, सुधा, प्रहलाद मौजूद थे. वहीं रेभनाडीह स्थित पंचायत भवन हिरोडीह में मुखिया सुरेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में बाबा साहब की जयंती मनायी गयी. मौके पर श्री यादव के अलावा श्याम सुंदर यादव, मोहन यादव, सीता राम मोदी, प्रेम प्रताप बिरूआ, पंचायत सेवक उपेंद्र सिंह, रोजगार सेवक धर्मेंद्र कुमार, अशोक मोदी, खुर्शीद आलम मौजूद थे.
सतगावां : प्रखंड के सांस्कृतिक भवन में डॉ भीम राव आंबेडकर की 126वीं जयंती पर प्रखंड प्रमुख करीना देवी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजन किया गया. इसमें जिप सदस्य भुनेश्वर राम, सीओ जमाले रजा मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम से पूर्व कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी निकली गयी, जो ब्लॉक से होते हुए नासरगंज वैदडीह आदि जगहों का भम्रण किया. बालिकाओं ने स्वच्छता पर आधारित चित्रांकन प्रतियोगिता, भाषण, वाद-विवाद आदि कार्यक्रम हुए.
इसमें प्रथम, दितीय व तृतीय स्थान पाने वाले को अंचलाधिकारी जमाले रजा द्वारा पुरस्कार दिया गया. उन्होंने कहा की बाबा साहब के आदर्शों को हमसभी अपनाने का संकल्प लें. जाति धर्म से ऊपर उठ कर बाबा साहब ने सभी वर्गों के लिए कार्य किया. सांस्कृतिक भवन में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम व प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने की व्यवस्था की गयी थी. लेकिन नेटवर्क समस्याओं के कारण लोग देख सुन नहीं सके. मौके पर प्रखंड नाजिर अकबर आलम, कार्यालय सहायक विकास, प्रमुख प्रतिनिधि विनोद यादव, मिथिलेश कुमार, कस्तूरबा वार्डन सुनीता कुमारी, ललन कुमार, पिंटू माथुर, अजय कुमार समेत प्रखंड व अंचल कर्मी उपस्थित थे.
मरकच्चो. प्रखंड मुख्यालय समेत प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को डॉ भीम राव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. मौके पर उपस्थित लोगों ने डॉ आंबेडकर की तसवीर पर माल्यार्पण कर उनके बतायें रास्ते पर चलने का संकल्प लिया.
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक चंद्रिका दास, सीताराम रजक, कुसुम देवी आदि ने डॉ आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला. मौके पर नारायण दास सुमित्रा देवी, जगरन्नाथ दास, राजेश दास, आदि उपस्थित थे. सिमरिया, दशारो, राजारायडीह, पुरनानगर, नावाडीह, पपलो, बच्छेडीह, भीमेडीह, धोबियाडीह समेत कई गांवो में डॉ भीम राव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




