तिलक चढ़ाने जा रहे भाई की हादसे में मौत
Updated at : 12 Apr 2017 8:11 AM (IST)
विज्ञापन

जयनगर (कोडरमा) : बहन का तिलक चढ़ाने बाइक से जा रहे भाई रामू दास (22) की दुर्घटना में मौत हो गयी. वहीं, दो चचेरे भाई भोलू दास (20) और छोटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. कोडरमा-कोवाड़ पथ पर गरचांच गांव के निकट मंगलवार को दुर्घटना हुई. इसकी जानकारी मिलते ही शादी का माहौल […]
विज्ञापन
जयनगर (कोडरमा) : बहन का तिलक चढ़ाने बाइक से जा रहे भाई रामू दास (22) की दुर्घटना में मौत हो गयी. वहीं, दो चचेरे भाई भोलू दास (20) और छोटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. कोडरमा-कोवाड़ पथ पर गरचांच गांव के निकट मंगलवार को दुर्घटना हुई. इसकी जानकारी मिलते ही शादी का माहौल मातम में बदल गया. जानकारी के मुताबिक, कोडरमा थाना अंतर्गत लोचनपुर नउआडीह निवासी रामू दास अपने चचेरे भाई भोलू दास और छोटू कुमार के साथ बहन का तिलक चढ़ाने चलकुशा जा रहे थे़
तीनों तिलक में चढ़ाने के लिए खरीदी गयी नयी बाइक पर सवार थे. बाइक चला रहे रामू दास कान में हेडफोन लगाये हुए था. गरचांच गांव के पास पीछे से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें तीनों घायल हो गये. घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया़ वहां से रामू दास को सदर अस्पताल रेफर किया गया. सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है. वहीं, घायल भोलू व छोटू का इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




