जय रघुनंदन, जय सियाराम भजन पर झूमे लोग

Updated at : 12 Apr 2017 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
जय रघुनंदन, जय सियाराम भजन पर झूमे लोग

झुमरीतिलैया : नगर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे दो दिवसीय हनुमान जयंती को लेकर विभिन्न स्कूलों व अन्य स्थानों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये. हनुमान जयंती को लेकर नगर का माहौल भक्तिमय हो गया. शिव तारा सरस्वती विद्या मंदिर में हनुमान जयंती मनायी गयी. प्रधानाचार्य रंजीत सिंह ने हनुमान जी की तसवीर पर […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया : नगर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे दो दिवसीय हनुमान जयंती को लेकर विभिन्न स्कूलों व अन्य स्थानों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये. हनुमान जयंती को लेकर नगर का माहौल भक्तिमय हो गया. शिव तारा सरस्वती विद्या मंदिर में हनुमान जयंती मनायी गयी. प्रधानाचार्य रंजीत सिंह ने हनुमान जी की तसवीर पर माल्यार्पण किया. आचार्य शंकर गोपाल ने को नहीं जानत है जग में, जय रघुनंदन, जय सियाराम भजन प्रस्तुत किये.
वर्ग 10 बी के ऋषिकेश, वर्ग 10 ए की निशा सेठ ने भी भजन प्रस्तुत किया. मौके पर हरि शंकर प्रसाद, रंगनाथ पाठक, संजय कुमार, प्रभात कुमार, आनंद प्रकाश, सिद्धि प्रसाद, कृष्ण चंद कन्हैया, राजेश्वर सिंह, उमेश कुमार, अमर डे, आनंद कुमार सिन्हा, श्वेता सिन्हा, रविता उपाध्याय, रूविता सिन्हा, संगीता कुमारी, मीतू कुमारी, अल्पा कुमारी मौजूद थे.
विहिप ने मनाया हनुमान जन्मोत्सव: विहिप व बजरंग दल के तत्वावधान में स्थानीय शिव वाटिका में हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता विहिप के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह व संचालन विहिप जिला मंत्री अजय कुमार वर्मा ने किया.
पुरोहित के रूप में विहिप जिला कोषाध्यक्ष विजय पांडेय व यजमान के रूप में जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने वीर हनुमान की पूजा-अर्चना की. विहिप संरक्षक वनमाली राम, जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोज चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ पांडेय, भाजपा जिला महिलाध्यक्ष जूही दास गुप्ता व बजरंग दल के संयोजक प्रवीण चंद्रा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मौके पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. कार्यक्रम में सह मंत्री संजय बनर्जी, जिला संयोजिका मीरा सिंह, बजरंग दल के जिला सह संयोजक राजेश यादव, नगर अध्यक्ष बद्री लाल वर्णवाल, नगर मंत्री सुनील दास, शोभा मिश्रा, अनिता गुप्ता, मीना देवी, किरण सिंह, लीला सिंह, मृदुला सिंह, सिलसिला, बिंदु देवी, मिनी सिंह, सुषमा देवी, मोहिमा बनर्जी, गुंजा देवी, प्रियंका देवी, दिलीप सिंह, अरुणा देवी, सीमा देवी, सदानंद सिंह, महेश पांडेय, सुरेंद्र मोदी, विजय सिंह, सुधीर पांडेय, उत्तम कुमार, उज्ज्वल रंजन, आकाश भदानी, अविनाश कुमार, आशुतोष भदानी, लालू प्रसाद यादव, मुकेश कुमार, नीरज सिंह, डाॅ नरेश पंडित, रविकांत मिश्रा, अमरदीप राय, फलाहारी बाबा उर्फ नवल किशोर प्रसाद सिन्हा, सुभाष कुमार मेहता, रंजीत गुप्ता मौजूद थे.
यज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा: झुमरीतिलैया. नगर पर्षद क्षेत्र के गुमो खरिटांड़ में नौ दिवसीय पंचकुंडीय श्री 1008 श्री रुद्र महायज्ञ सह शिव प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी. इसका उदघाटन जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने फीता काट कर व कलश का वितरण कर किया. कलशधारियों ने गांव के उतरवाहिनी से कलश में जल भर वापस लौटकर उसे शिवमंदिर स्थित यज्ञ मंडप में स्थापित किया. विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पर्षद के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष यादव, यज्ञ समिति के अध्यक्ष विजय साव, उपाध्यक्ष सुनील कुमार यादव, सचिव अशोक यादव, सह सचिव सुभाष यादव, कोषाध्यक्ष होरिल साव, उप कोषाध्यक्ष जुगेश्वर साव, कथा वाचक भानू प्रकाश जी महाराज, यज्ञाचार्य महेश जी शास्त्री, केश कलाकार के सचिव विनोद कुमार शर्मा, गुड्डू शर्मा, बलदेव यादव, अर्जुन साव, सरयू साव, देवेंद्र शर्मा, अरुण साव, विक्की यादव, कैलाश साव, विजय साव मौजूद थे.
501 महिलाओं ने उठाया कलश
जयनगर. ग्राम कांको में हनुमान जयंती को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा का उदघाटन भाकपा जिला मंत्री सह जिप सदस्य महादेव राम ने किया. कलश यात्रा में शामिल 501 महिलाओं ने गांव के मंदिर से निकल कर गांव के गलियों का भ्रमण किया. इस दौरान श्रद्धालु भक्त झूमते, नाचते व गाते हुए चल रहे थे. भक्तों द्वारा जय बजरंगबली, जय हनुमान, जय श्रीराम के नारे लगाये जा रहे थे. कलश यात्रा में पुजारी के रूप में किशुन पंडित के अलावा पूना पंडित, अशोक पंडित, उमेश रजक, विकास रजक, सुनील रजक, प्रदीप रजक, वासुदेव पासवान, कैलाश भारती, रामचंद्र शर्मा, आरती देवी, सुनीता देवी, देवंती देवी, सीमा देवी, रुबी देवी, चंपा देवी, मुंद्रिका देवी, मुस्कान समेत काफी संख्या में महिलाएं शामिल थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola