अवैध महुआ शराब बरामद, भट्ठी ध्वस्त
Updated at : 11 Apr 2017 7:36 AM (IST)
विज्ञापन

डोमचांच : थाना क्षेत्र के तेतरियाडीह पंचायत के नेरपुर गांव में सोमवार को सुबह थाना प्रभारी एसके सिंह ने एसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर छापामारी कर अवैध महुआ शराब की भट्ठी को ध्वस्त किया. इस दौरान पांच ड्रम जावा महुआ को नष्ट और एक भट्टी को ध्वस्त किया गया. थाना प्रभारी एसके सिंह […]
विज्ञापन
डोमचांच : थाना क्षेत्र के तेतरियाडीह पंचायत के नेरपुर गांव में सोमवार को सुबह थाना प्रभारी एसके सिंह ने एसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर छापामारी कर अवैध महुआ शराब की भट्ठी को ध्वस्त किया. इस दौरान पांच ड्रम जावा महुआ को नष्ट और एक भट्टी को ध्वस्त किया गया. थाना प्रभारी एसके सिंह ने बताया कि भट्ठी संचालक को चिह्नित कर लिया गया है. जल्द ही उनको गिरफ्तार किया जायेगा. घटनास्थल से 10-15 डब्बा व गैलन ड्रम समेत दर्जनों उपकरणों को नष्ट कर दिया गया. छापामारी दल में एसआइ विनोद सिंह, रामचंद्र प्रसाद, शंभुनाथ मिश्रा समेत पुलिस जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




