आजसू पार्टी नहीं, आंदोलन का नाम है

कोडरमा बाजार : स्थानीय वर्णवाल धर्मशाला में आजसू नगर पंचायत के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. शिविर की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष शंभु कुमार वर्णवाल व संचालन संजय कुमार ने किया. शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सह प्रशिक्षण प्रभारी रतिलाल महतो, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ नेता अजीत वर्णवाल व छात्र आजूस जिलाध्यक्ष सह […]
कोडरमा बाजार : स्थानीय वर्णवाल धर्मशाला में आजसू नगर पंचायत के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. शिविर की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष शंभु कुमार वर्णवाल व संचालन संजय कुमार ने किया. शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सह प्रशिक्षण प्रभारी रतिलाल महतो, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ नेता अजीत वर्णवाल व छात्र आजूस जिलाध्यक्ष सह प्रशिक्षण प्रभारी श्रीकांत यादव मौजूद थे. शिविर को संबोधित करते हुए रतिलाल महतो ने कहा कि आजसू पार्टी नहीं आंदोलन का नाम है.
पार्टी प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से गांव स्तर से संगठन को मजबूत करने में लगी है. उन्होंने कहा कि सरकार में रह कर भी आजसू ने जन मुद्दों से कोई समझौता नहीं किया. बल्कि सरकार के गलत फैसले का विरोध करते रही है. छात्र जिलाध्यक्ष श्रीकांत यादव ने कहा कि आजसू युवाओं की पार्टी है. पूरे प्रदेश में युवाओं का रूझान आजसू की ओर है. झारखंड की जनता बदलाव चाहती है. मौके पर अजीत वर्णवाल, विकास कुमार, मिथलेश, राजकुमार वर्णवाल, संजय प्रसाद, अमन वर्णवाल ने भी अपने विचार रखे.
शिविर में सोनू सिंह, दीपक कुमार, मो सोनू, निरज, संजय, प्रदीप, राहुल पांडेय, शुभम सिंह, अमित मालाकार, विनोद, टिंकू प्रसाद, महफुज आलम, संदीप सिंह, मोनू, निखिल, लालू सिंह, मिथलेश कुमार सहित काफी संख्या में आजूस कार्यकर्ता मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन अमन वर्णवाल ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




