सतगावां में ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत
Updated at : 29 Mar 2017 12:17 AM (IST)
विज्ञापन

सतगावां : थाना क्षेत्र के खाब में मंगलवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से गांव के एक बच्चे की मौत हो गयी. मृतक की पहचान 14 वर्षीय राजेंद्र मुसहर (पिता- रामधनी मूसहर) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि बासोडीह निवासी श्यामजीत यादव का ट्रैक्टर बासोडीह से खाब आ रहा था. इस […]
विज्ञापन
सतगावां : थाना क्षेत्र के खाब में मंगलवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से गांव के एक बच्चे की मौत हो गयी. मृतक की पहचान 14 वर्षीय राजेंद्र मुसहर (पिता- रामधनी मूसहर) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि बासोडीह निवासी श्यामजीत यादव का ट्रैक्टर बासोडीह से खाब आ रहा था. इस दौरान खाब व नंदूडीह के बीच ट्रैक्टर का पिछला डाला पलट गया.
इससे ट्रैक्टर में बैठा राजेंद्र मुसहर दब गया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलते ही सतगावां पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




