हिंसा मुक्त समाज निर्माण लिए संस्था कटिबद्ध है

Updated at : 28 Mar 2017 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
हिंसा मुक्त समाज निर्माण लिए संस्था कटिबद्ध है

कोडरमा : सृजन महिला विकास मंच, जुमाव मंच व ऑक्सफेम इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक संकाय जेजे कॉलेज कोडरमा में कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन प्रभारी प्राचार्य सुरेंद्र साहू, उपभोक्ता फोरम सदस्य किरण कुमारी, सचिव राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान सह अध्यक्ष बाल कल्याण समिति कोडरमा मनोज कुमार दांगी, अंग्रेजी विभाग अध्यक्ष सतीश […]

विज्ञापन
कोडरमा : सृजन महिला विकास मंच, जुमाव मंच व ऑक्सफेम इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक संकाय जेजे कॉलेज कोडरमा में कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन प्रभारी प्राचार्य सुरेंद्र साहू, उपभोक्ता फोरम सदस्य किरण कुमारी, सचिव राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान सह अध्यक्ष बाल कल्याण समिति कोडरमा मनोज कुमार दांगी, अंग्रेजी विभाग अध्यक्ष सतीश कुमार यादव, अध्यक्ष शिक्षा संकाय धनंजय धीरज, सामाजिक कार्यकर्ता रामरतन अवध्या ने संयुक्त रूप से किया. विषय प्रवेश कराते हुए मनोज दांगी ने बाल विवाह, लिंग भेद व महिला हिंसा आदि की स्थिति और संस्था का प्रयास बताते हुए कहा कि बाल विवाह मुक्त, लिंग भेद मुक्त व हिंसा मुक्त समाज का निर्माण लिए संस्था कटिबद्ध है.
इसलिए आज बाल विवाह लिंग भेद, महिला हिंसा, बाल अधिकार, बच्चों को परिवार आधारित देखभाल आदि के बारे में कानूनी पहलू से संबंधित जानकारी देने की कोशिश कर रहे हैं. मुख्य अथिति डॉ एसके साहू विभागाध्यक्ष वाणिज्य विभाग सह प्रोफेसर इंचार्ज जेजे कॉलेज ने कहा कि लिंग भेद के कारण महिला का औसत तेजी से घट रहा है, जिसे संतुलित रखने की जरूरत है. विशिष्ट अतिथि किरण कुमारी ने कहा कि हिंसा के खिलाफ आवाज बुलंद करना होगा. महिलाओं के अत्याचार की घटना रोज सुनने को मिलती है, जिसमें महिलाएं भी शामिल होती है, इसे रोकना होगा. उन्होंने बाल विवाह मुक्त, लिंग भेद मुक्त व महिला हिंसा से संबंधित कानून की जानकारी दी. कार्यशाला में रामरतन अवध्या ने कहा कि महिला हिंसा के खिलाफ राजा राम मोहन राय के समय से ही संघर्ष किया जा रहा है, जो आज फलते-फूलते दिख रहे है. मौके पर महिला हिंसा, लिंग भेद, बाल विवाह विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
इसमें प्रथम सल्यानी सिन्हा, द्वितीय पंकज प्रज्ञा, तृतीय परवीन कुमार, मो ए इम्मी, सूरज वर्मा, नफिज रजा, ज्योति कुमारी, अशोक कुमार, रवि, प्रियंका कुमारी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. धन्यवाद ज्ञापन प्रो मनोज कुमार ने किया. मौके पर प्रो गणेश कुमार, प्रो अतुल्या हेरेंज, प्रो ऋषिकेश कुमार, मनोज कुमार मौजूद थे. संचालन पूजा सिंह व अप्पू ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola