सामाजिक बुराइयां दूर होंगी, तभी होगा विकास
Updated at : 15 Mar 2017 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा में इंजीनियरिंग काॅलेज और रामगढ़ व चतरा में महिला महाविद्यालय निर्माण का किया शिलान्यास जयनगर में खुलेगा पॉलिटेक्निक काॅलेज, माइका खदान का ई ऑक्शन दो माह के अंदर कराने का ऐलान मॉडल महाविद्यालय चतरा का ऑनलाइन उदघाटन कोडरमा बाजार : होलिका दहन में अपने अंदर की बुराइयों को जलायें. समाज के अंदर की बुराइयां […]
विज्ञापन
कोडरमा में इंजीनियरिंग काॅलेज और रामगढ़ व चतरा में महिला महाविद्यालय निर्माण का किया शिलान्यास
जयनगर में खुलेगा पॉलिटेक्निक काॅलेज, माइका खदान का ई ऑक्शन दो माह के अंदर कराने का ऐलान
मॉडल महाविद्यालय चतरा का ऑनलाइन उदघाटन
कोडरमा बाजार : होलिका दहन में अपने अंदर की बुराइयों को जलायें. समाज के अंदर की बुराइयां जब तक समाप्त नहीं होगी, तब तक झारखंड पूर्ण रूप से विकसित नहीं होगा. खनिज संपदाओं से भरपूर रहने के बावजूद झारखंड दहेज प्रथा, नशा, डायन बिसाही, महिला अत्याचार व भ्रष्टाचार रूपी बुराइयों के कारण पिछड़ा हुआ है.
इसे हर हाल में समाप्त करना होगा, तभी हमारा राज्य समृद्धशाली बन सकता है. इसके लिए सामाजिक क्रांति लाने की जरूरत है. उक्त बातें होली की पूर्व संध्या पर रविवार को कोडरमा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहीं.
सीएम ने यहां राजकीय पाॅलिटेक्निक संस्थान परिसर में उच्च तकनीकी व कौशल विकास विभाग से 100 करोड़, 72 लाख से बनने वाली इंजीनियरिंग काॅलेज समेत विभिन्न जिले में बनने वाले बहुउद्देशीय परीक्षा भवन, महाविद्यालय का शिलान्यास-उदघाटन करने आये थे. उन्होंने कुल 179 करोड़, 10 लाख, 29 हजार, 600 की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास/उदघाटन किया. इसमें मॉडल महाविद्यालय चतरा का उदघाटन शामिल है.
चतरा व रामगढ़ में महिला महाविद्यालय के निर्माण का भी सीएम ने शिलान्यास किया. शिलान्यास के बाद श्री दास ने कहा कि राज्य में गरीबों, अकलियतों, आदिवासियों के नाम पर 14 वर्षों तक खूब राजनीति हुई, पर जनता का भला नहीं हो पाया. जनता ने जब उन्हें जिम्मेवारी दी, तो महज दो से ढाई साल में विकास कार्य दिखने लगे हैं.
शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सभी क्षेत्रों में काम किया जा रहा है. कोडरमा समेत राज्य को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हब बनाने के लिए प्रमंडल स्तर पर मेडिकल काॅलेज, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग काॅलेज खोले जा रहे है, ताकि यहां के लोग आत्मनिर्भर बन सके. सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार के नाम पर पहले सिर्फ राजनीति हुई, अब काम दिख रहा है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबी को समाप्त करने की सबसे बड़ी जड़ी बूटी है शिक्षा है. उन्होंने करमा अस्पताल को जल्द ही मेडिकल कॉलेज में परिवर्तित करने व जयनगर में पॉलिटेक्निक काॅलेज खोलने की घोषणा की. कहा कि पलायन राज्य के लिए कलंक है, इसे दूर करना हमारी जिम्मेवारी है. ग्लोबल इंवेस्टर समीट काफी सफल रहा.
विभिन्न कंपनियां यहां आ रही हैं. रोजगार के अवसर बढ़ेंगे व लोगों को काम धंधे के लिए दूसरे प्रदेशों में नहीं जाना पड़ेगा. दास ने अपने अंदाज में भ्रष्टाचार के विरुद्ध कहा कि मुखौटा पहन कर किसी की गुंडागर्दी नहीं चलेगी. काफी अवैध धंधा हो रहा है, इसे बंद करना होगा. ढिबरा का ई-ऑक्शन एक माह में और माइका का दो माह के अंदर ई-ऑक्शन किया जायेगा. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने बिना किसी के साथ भेदभाव किये गरीबों के लिए जिस तेजी से काम किया है, उससे लोगों में सरकार और भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है. लोग अब जाग रहे हैं. देश की जनता केवल विकास चाहती है. यूपी, उतराखंड व मणिपुर का चुनाव इसका उदहारण है.
कार्यक्रम को कोडरमा सांसद डॉ रवींद्र राय, शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव, आवास बोर्ड के अध्यक्ष सह बरकट्ठा विधायक प्रो जानकी यादव, सचिव उच्च शिक्षा तकनीकी विभाग अजय कुमार सिंह ने भी संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




