9160 वादों का हुआ निष्पादन, 18.71 करोड़ के राजस्व की वसूली

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया.
कोडरमा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस दौरान 12 बेंचों के माध्यम से कुल 9160 वादों का निष्पादन हुआ. इनमें लंबित वादों की संख्या 1523 व प्री-लिटिगेशन के 7637 मामले (बैंक ऋण व अन्य) शामिल हैं. वहीं विभिन्न विभागों से कुल 18 करोड़ 71 लाख 19 हजार 901 रुपये के राजस्व की वसूली की गयी. मौके पर प्रधान जिला जज बाल कृष्ण तिवारी ने कहा कि लोक अदालत शीघ्र, सस्ता, एवं सुलभ न्याय पाने का सशक्त माध्यम है. इसके माध्यम से जहां एक ओर लोगों के समय एवं पैसों की बचत होती है, वहीं लोगों को त्वरित न्याय भी मिल पाता है. उन्होंने कहा कि वादों के निष्पादन के दृष्टिकोण से कोडरमा का ग्राफ ऊंचा है. इसके लिए यहां के सभी न्यायिक पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं. इससे पहले झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन समारोह को कोडरमा न्याय मंडल के न्यायिक पदाधिकारियों, पैनल अधिवक्ता, मध्यस्थ एवं पारा लीगल वॉलेंटियर सहित अन्य स्टेक होल्डर ने गूगल मीट से जुड़कर ऑनलाइन अवलोकन किया. साथ ही कोडरमा जिला न्याय सदन परिसर में नालसा की ओर से चलाये जा रहे स्कीम वीर परिवार सहायता योजना 2025 के तहत स्थापित डेडिकेटेड सेल का विधिवत उद्घाटन शिलापट्ट का अनावरण कर किया गया. प्रधान जिला जज बालकृष्ण तिवारी ने सभी बेंचों का निरीक्षण किया. मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, एलडीएम विमल कांत झा, स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार सिन्हा व कोडरमा बाजार शाखा प्रबंधक सतीश कुमार सिंह, न्यायालयकर्मी रंजीत कुमार सिंह, राजीव कुमार, रवींद्र कुमार, अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, मनोज कुमार मिश्रा, महेश्वर कुमार, अजीत कुमार, रंजीत कुमार, प्रियंका कुमारी, रवि कुमार, अभिमन्यु कुमार, प्रकाश चन्द्र सिन्हा, सूर्यकांत संदीप, अखौरी मुकेश, डेडिकेटेड सेल के पैनल अधिवक्ता राजेश्वर प्रसाद सिंह व पीएलवी पांडेय शेखर प्रसाद आदि मौजूद थे. इन्होंने की मामले की सुनवाई लोक अदालत के बेंच संख्या एक में जिला जज प्रथम गुलाम हैदर, अधिवक्ता भुनेश्वर राणा, बेंच संख्या दो में जिला जज द्वीतीय संजय कुमार चौधरी, अधिवक्ता सुधीर कुमार सिन्हा, बेंच संख्या तीन में जिला जज तृतीय राकेश चंद्रा, अधिवक्ता जय गोपाल शर्मा, बेंच संख्या चार में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार वैश, अधिवक्ता लखन प्रसाद सिंह, बेंच संख्या पांच में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोरंजन कुमार, अधिवक्ता संजय कुमार सिंह, बेंच संख्या छह में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शिवांगी प्रिया, अधिवक्ता शांति कुमारी, बेंच संख्या सात में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नमिता मिंज, अधिवक्ता कीर्ति कुमारी, बेंच संख्या आठ में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ज्योत्सना पांडेय, अधिवक्ता रीना कुमारी, बेंच संख्या नौ में मुंसिफ मिथिलेश कुमार, अधिवक्ता सुरेश कुमार, बेंच संख्या दस में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष आर. के. तिवारी, सदस्य ममता सिंह एवं कुमारी अनुपमा, बेंच संख्या ग्यारह में जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी व अधिवक्ता अंशु यामिनी, एवं बेंच संख्या बारह में जिला उपभोक्ता फोरम की सदस्य शिल्पी चटर्जी व अधिवक्ता रीतम कुमारी ने मामले की सुनवाई की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




