मूलभूत सुविधाओं के लिए कार्य योजना तैयार करें
Updated at : 09 Nov 2016 8:42 AM (IST)
विज्ञापन

उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के पुलिस कैंप व पिकेट के आसपास के गांवों का होगा विकास कोडरमा बाजार. 13 फोकस एरिया डेवलपमेंट प्लान के तहत पुलिस कैंपों व पिकेटों के आसपास के गांवों को विकास योजना से जोड़ने को लेकर मंगलवार को उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में कैंपों के दो […]
विज्ञापन
उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के पुलिस कैंप व पिकेट के आसपास के गांवों का होगा विकास
कोडरमा बाजार. 13 फोकस एरिया डेवलपमेंट प्लान के तहत पुलिस कैंपों व पिकेटों के आसपास के गांवों को विकास योजना से जोड़ने को लेकर मंगलवार को उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में कैंपों के दो किलोमीटर की परिधि में पड़ने वाले गांवों में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया.
इन गांवों में सोलर लाइट, सोलर ऊर्जा सामुदायिक पानी टैंक, चापानल, सोलर स्ट्रीट सामुदायिक भवन समेत मुलभूत सुविधा के अलावा ग्रामीणों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए उनके बीच गाय, भैंस, सिलाई मशीन वितरण तथा स्कूली बच्चों के बीच साइकिल वितरण आदि के प्रस्ताव पूर्व में ही थाना स्तर से दिया गया था. बैठक के दौरान उन प्रस्ताव पर भी चर्चा की गयी और समीक्षा के बाद निर्णय लेने की बात कही गयी.
ज्ञात हो की उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र होने के कारण ढाब, अंबाटोला, डगरनवां, तुरिया, बासोडीह, दोनैया, राजाबर, झरखी,जरगा, गझंडी, हथुआ धारन, विशुनपुर, बेंदी आदि क्षेत्रों में रहनेवाले लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में 13 फोकस एरिया डेवलपमेंट प्लान से ऐसे गांवों में विकास योजना मिल का पत्थर साबित हो सकता है. मौके पर डीडीसी सूर्य प्रकाश, एएसपी मणि लाल मंडल, डीपीओ शाहिद अहमद , रेंजर एसके चौधरी, डीडब्ल्यूओ मनीषा वत्स मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




