झांसा देकर दुष्कर्म करने व गायब करने की प्राथमिकी

Updated at : 08 Nov 2016 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
झांसा देकर दुष्कर्म करने व गायब करने की प्राथमिकी

कोडरमा बाजार. छत्तरबर निवासी महिला को झांसा देकर पहले दुष्कर्म करने व बाद में शादी कर गायब कर देने के मामले में पुलिस ने अब जाकर मामला दर्ज किया है. महिला की मां की ओर से दिये गये आवेदन के बाद कोडरमा थाना कांड संख्या 243/16 दर्ज किया गया है. मामला दो गुटों के बीच […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. छत्तरबर निवासी महिला को झांसा देकर पहले दुष्कर्म करने व बाद में शादी कर गायब कर देने के मामले में पुलिस ने अब जाकर मामला दर्ज किया है. महिला की मां की ओर से दिये गये आवेदन के बाद कोडरमा थाना कांड संख्या 243/16 दर्ज किया गया है. मामला दो गुटों के बीच का है. ऐसे में क्षेत्र में तनाव की स्थिति है. हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. दर्ज मामले में कहा गया है कि उन्होंने अपनी बेटी का विवाह आठ वर्ष पूर्व छत्तरबर निवासी एक व्यक्ति के साथ हुआ था. लेकिन डेढ़ वर्ष पूर्व यहीं के मो कमालउद्वीन (पिता- जलालउद्वीन) ने पैसे का लालच व झांसा देकर मेरी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाया. आरोपी ने शादी करने की भी बात कही बाद में मुकर गया.

पीड़िता ने उस समय कोडरमा थाना में आरोपी के साथ ही उसके पिता पर मामला दर्ज कराया, तो पिता ने शादी कराने की बात कह समझौता कर दिया. इस समझौते के बावजूद मो कमालउद्वीन उसे अपने घर ले तो गया पर उसके अलावा उसके पिता जलालउद्वीन, दामाद मो जहांगीर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करते रहे. महिला की मां ने थाना को दिये आवेदन में अपनी बेटी को गुनाह छिपाने के लिए गायब कर देने या हत्या कर देने की आशंका जतायी है. आवेदन में स्थानीय मुखिया पर भी आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola