घोटाले की हो रही है लीपापोती : माले
Updated at : 05 Nov 2016 5:45 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा : माले राज्य कमेटी श्याम देव यादव ने कहा है कि जिले में 14वें वित्त आयोग से प्राप्त राशि से पंचायतों में खरीदे गये टैंकर घोटाले जांच मामले में जांच अधिकारी द्वारा राशि लेकर लीपापोती करने की साजिश हो रही है. उन्होंने कहा कि इस घोटाले में शामिल लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई […]
विज्ञापन
कोडरमा : माले राज्य कमेटी श्याम देव यादव ने कहा है कि जिले में 14वें वित्त आयोग से प्राप्त राशि से पंचायतों में खरीदे गये टैंकर घोटाले जांच मामले में जांच अधिकारी द्वारा राशि लेकर लीपापोती करने की साजिश हो रही है.
उन्होंने कहा कि इस घोटाले में शामिल लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई नहीं हुई, तो माले आंदोलन करेगी. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा एनडीटीवी पर प्रतिबंध लगाना लोकतंत्र पर प्रतिबंध लगाने जैसा है. माले इस प्रतिबंध की निंदा करती है. उन्होंने कहा कि चंदवारा प्रखंड के ढाब में विष्णु खटोल के खदान में डूबने से दो मजदूरों की मौत हो गयी. माले इस मामले के जिम्मेवार खदान मालिक की गिरफ्तारी की मांग करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




