सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल

Updated at : 04 Nov 2016 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल

कोडरमा में टेंपो पलटा, तिलैया में बाइक सवार की मौत कोडरमा बाजार. जिले में गुरुवार की शाम हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो लोग घयल हो गये. पहला हादसा कोडरमा थाना क्षेत्र अंतगर्त लोहासिकड़ के समीप हुई. जहां अनियंत्रित टेंपों के पलट जाने से उसमें सवार लारियाडीह […]

विज्ञापन
कोडरमा में टेंपो पलटा, तिलैया में बाइक सवार की मौत
कोडरमा बाजार. जिले में गुरुवार की शाम हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो लोग घयल हो गये. पहला हादसा कोडरमा थाना क्षेत्र अंतगर्त लोहासिकड़ के समीप हुई.
जहां अनियंत्रित टेंपों के पलट जाने से उसमें सवार लारियाडीह निवासी 40 वर्षीय बिरजू यादव (पिता- स्व मेघन यादव) की मौत हो गयी, जबकि पत्थलडीहा निवासी 30 वर्षीय रीना देवी (पति- बीरेंद्र ठाकुर) गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में कर उसे रिम्स रेफर किया गया. बताया जाता है कि उक्त टेंपो कोडरमा से जयनगर जा रहा था, जो घटनास्थल पर अनियंत्रित होकर पलट गया.
इधर तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत महतो आहर के समीप हुई सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार कारियाबर निवासी 18 वर्षीय कुलदीप यादव की मौत हो गयी. जबकि 12 वर्षीय संतू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा दो मोटर साइकिल के बीच टक्कर में हुई. संतू को रिम्स रेफर किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola