रेलवे के उप मुख्य अभियंता पर प्राथमिकी की तैयारी

Published at :11 Feb 2014 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे के उप मुख्य अभियंता पर प्राथमिकी की तैयारी

कोडरमा बाजार : रेलवे के उप मुख्य अभियंता (निर्माण) व संवेदकों पर खनन विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज किये जाने की तैयारी है. जिला खनन पदाधिकारी फेकू राम ने उप मुख्य अभियंता निर्माण हजारीबाग और रेलवे के संवेदकों पर प्राथमिकी की तैयारी की है. फेकू राम ने बताया कि इस संबंध में तत्कालीन उपायुक्त द्वारा एक […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार : रेलवे के उप मुख्य अभियंता (निर्माण) व संवेदकों पर खनन विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज किये जाने की तैयारी है. जिला खनन पदाधिकारी फेकू राम ने उप मुख्य अभियंता निर्माण हजारीबाग और रेलवे के संवेदकों पर प्राथमिकी की तैयारी की है.

फेकू राम ने बताया कि इस संबंध में तत्कालीन उपायुक्त द्वारा एक जांच टीम गठित की गयी थी. उक्त टीम को यह जांच करनी थी कि कोडरमा-हजारीबाग रेल लाइन निर्माण में कितने संवेदक है और निर्माण कार्य में किन-किन लघु खनिज का कितना उपयोग किया गया है. यह भी जांच करनी थी कि संवेदकों द्वारा कितनी रॉयल्टी का भुगतान विभाग को किया गया है. जांच में पाया गया कि रॉयल्टी भुगतान सही ढंग से नहीं हुआ है. इसके उपरांत जिला खनन पदाधिकारी द्वारा दोगुने दर पर रॉयल्टी भुगतान का निर्देश दिया गया.

मगर वह भी नहीं हो पाया. इसी आलोक में जिला खनन पदाधिकारी ने नीलाम पत्र पदाधिकारी सह उप निदेशक खान हजारीबाग के न्यायालय में लगभग पांच करोड़ की रॉयल्टी जमा नहीं करने के आरोप में रेलवे के उप मुख्य अभियंता व संबंधित संवेदकों पर प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन तैयार किया है. वहीं जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि चंदवारा में बनाये जा रहे रेलवे पुल में उपयोग किये जा रहे लघु खनिज का आंकड़ा नहीं दिया जा रहा है. इसे लेकर विभाग को दोबारा स्मार पत्र भेजा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola