चेन छिनतई गिरोह के तीन सदस्य हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
चेन छिनतई गिरोह के तीन सदस्य हिरासत में

हिरासत में लिये गये लोगों से पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. कोडरमा जीआरपी ने चेन छिनतई गिरोह के तीन सदस्यों को हिरासत में लिया है, जबकि तीन अन्य फरार बताये जाते हैं. हिरासत में लिये गये लोगों से पूछताछ की जा रही है. बताया जाता है कि जीआरपी को सूचना मिली थी कि कोडरमा स्टेशन के आगे स्थित एक होटल में गिरोह के कुछ सदस्य रुके हुए हैं. सूचना के आधार पर टीम ने यहां छापामारी की. इस दौरान कुछ लोग बिना पहचान पत्र के होटल में रुके हुए मिले. इनमें से तीन को टीम ने पकड़ लिया, जबकि तीन अन्य सदस्य भागने में सफल रहे. इनके पास एक बाइक भी होने की जानकारी है. जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिये गये लोग पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और विभिन्न यात्री ट्रेनों में चेन छिनतई सहित अन्य आपराधिक वारदात को अंजाम देते थे. हालांकि इस मामले को लेकर कोई भी पदाधिकारी बुधवार देर शाम तक स्पष्ट बताने से बच रहे थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola