क्लोरोफिल स्कूल : पानी बचाओ, पौधे लगाओ का संदेश दिया

Updated:
विज्ञापन
क्लोरोफिल स्कूल : पानी बचाओ, पौधे लगाओ का संदेश दिया

विद्यालय के निदेशक अजय अग्रवाल ने कहा कि सार्थक आयोजन और आयोजन में रचनात्मकता ही क्लोरोफिल की पहचान है

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. क्लोरोफिल स्कूल में पृथ्वी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान बच्चों ने पानी बचाओ, पेड़ लगाओ, प्लास्टिक का कूड़ा मत फैलाओ का संदेश देते हुए अखबार कागज के टुकड़े, रंग और ऊनी धागे का इस्तेमाल कर हैंगिंग विंड चाइम बनाये. पेपर प्लेट को पृथ्वी का रूप देकर और पोस्टर कलर का इस्तेमाल कर आई लव माई मदर अर्थ का संदेश आकर्षक ढंग से पेपर प्लेट पर लिखा. विद्यालय के निदेशक अजय अग्रवाल ने कहा कि सार्थक आयोजन और आयोजन में रचनात्मकता ही क्लोरोफिल की पहचान है, जिससे बच्चे हर समय गतिमान रहते हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य कंचन अग्रवाल, शिक्षिका सीमा जैन, सुलगना राय, आंचल अग्रवाल, अनुप्रिया कुमारी, कनिष्का, नफीसा इमाम, संपूर्ण आकाश, अलका वर्मा, हुमा अहमद, पंकज सहाय का योगदान रहा.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola