अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 28 से

Updated at : 24 Oct 2016 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 28 से

झुमरीतिलैया : जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होनेवाले अंतर स्कूल प्रतियोगिता के लिए स्कूल लीग के चेयरमैन शेखर सोनी की अध्यक्षता में रोटरी कपल्स के ऑफिस में बैठक हुई. बैठक में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्यों के अलावा सभी स्कूल के प्रतिनिधि शामिल हुए. प्रतियोगिता को लेकर तीन मैदान का चुनाव किया गया […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया : जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होनेवाले अंतर स्कूल प्रतियोगिता के लिए स्कूल लीग के चेयरमैन शेखर सोनी की अध्यक्षता में रोटरी कपल्स के ऑफिस में बैठक हुई. बैठक में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्यों के अलावा सभी स्कूल के प्रतिनिधि शामिल हुए. प्रतियोगिता को लेकर तीन मैदान का चुनाव किया गया है. इसमें सीएच हाइस्कूल मैदान, चंदवारा पुलिस लाइन व करमा अस्पताल मैदान शामिल है. प्रतियोगिता में 13 टीमें शामिल होंगी. सभी टीमों को तीन ग्रुप में बांटा गया है. लीग मैच 30 ओवर व इसके बाद के सभी मैच 35 ओवर के होंगे. प्रतियोगिता का आयोजन 28 अक्तूबर से शुरू होगा.
प्रतियोगिता का उदघाटन मैच मॉडर्न पब्लिक स्कूल बनाम कैलाश रॉय सरस्वती के बीच सीएच स्कूल मैदान में होगा. बैठक में अध्यक्ष सुनील जैन, दिनेश सिंह, अनिल सिंह, अलोक पांडेय, पंकज सिंह, विमल पचीसिया, उमेश सिंह, शेखर सोनी, जय पांडेय, विक्की सिंह, पवन सिंह, तहसीन हुसैन, अशोक दास गुप्ता, मनोज चौरसिया के अलावा स्कूल प्रतिनिधि कुंदन राणा, धीरज पांडेय, उज्ज्वल घोष, आलम उद्दीन, अनिल कुमार, संदीप कुमार, अमित दास, मुनफ शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola