खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है

Published at :09 Feb 2014 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है

कोडरमा बाजार : जेजे कालेज में पिछले दो दिनों से चल रहे दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुआ. समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मैथन कालेज के प्राचार्य डॉ जेपी साह उपस्थित थे. उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अनुशासित ढंग से अपने प्रतिभा का […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार : जेजे कालेज में पिछले दो दिनों से चल रहे दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुआ. समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मैथन कालेज के प्राचार्य डॉ जेपी साह उपस्थित थे. उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अनुशासित ढंग से अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कालेज के प्राचार्य डॉ अली इमाम खान ने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है.

उन्होंने प्रतियोगिता को सफल बनाने पर आयोजित समिति के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है. मौके पर मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों के द्वारा प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर डॉ द्वारिका प्रसाद, डॉ एसपी सिंह, डॉ केके सिंह, डॉ एस कुमार, प्रो सतीश यादव, सरोज जैन आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola