तालाब के बीच प्रतिमा स्थापित

झुमरीतिलैया : मां सरस्वती की पूजा अर्चना को लेकर पूरे जिले में तैयारी जोरों पर है. झुमरीतिलैया शहर सहित विभिन्न जगहों पर भव्य पंडाल बनाये गये है. कई जगहों पर जहां प्रतिमा आकर्षण का केंद्र होगी, वहीं साज सज्जा व पंडाल भी आकर्षण का केंद्र होंगे. पूजा अर्चना को लेकर सोमवार को बाजार भी गुलजार […]
झुमरीतिलैया : मां सरस्वती की पूजा अर्चना को लेकर पूरे जिले में तैयारी जोरों पर है. झुमरीतिलैया शहर सहित विभिन्न जगहों पर भव्य पंडाल बनाये गये है. कई जगहों पर जहां प्रतिमा आकर्षण का केंद्र होगी, वहीं साज सज्जा व पंडाल भी आकर्षण का केंद्र होंगे. पूजा अर्चना को लेकर सोमवार को बाजार भी गुलजार रहा. पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर दुकानों में भीड़ लगी रही.
इधर शहर के विभिन्न स्थानों पर मां शारदे की प्रतिमा स्थापना को लेकर अलग अलग क्लब साज सज्जा में लगे रहे. जेबीसी क्लब राजगढ़िया रोड की ओर से पानी के बीच में प्रतिमा को रखने की व्यवस्था की जा रही है. यहां पानी में रंग बिरंगी मछलियां नजर आयेगी. वहीं मड़ुआटांड युवा क्लब की ओर से पारंपरिक वेश भूषा को पेश करने का प्रयास किया गया है.
शहर में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र विद्यापुरी स्थित धनी सिंह तालाब में होगा. यहां चमत्कारी बाबा, नव युवक संघ की ओर से तालाब के बीच में नाव पर मां शारदे की प्रतिमा स्थापित की गयी है. सोमवार को यहां साज सज्जा में बिंटु, मंटू, नीरज, सिंटू, रंजीत, मिंटु सिंह, विनोद भदानी, विवेक, मिनहाज, संजय सिंह, रविंद्र, सूरज सिंह आदि लगे रहे.
बसंत महोत्सव आज: शहर के धार्मिक संगठन श्रीराम संकीर्तन मंडल का दो दिवसीय बसंत महोत्सव मंगलवार को श्री सत्य नारायण मंदिर खुदरापट्टी में शुरू होगा. मंडल का 22 वां वार्षिक उत्सव सह बसंत महोतसव को लेकर मंदिर परिसर में भव्य दरबार सजाया गया है.
डोमचांच :प्रखंड में सरस्वती पूजा शांतिपूर्वक संपन्न हो इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने बैठक कर कई निर्णय लिये. इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह व थाना प्रभारी सुमन कुमार सिन्हा ने कहा कि पूजा व मूर्ति विसजर्न शांतिपूर्वक होगा. उन्होंने कहा कि रात्रि 9 बजे के बाद संगीत नहीं बजाने का निर्देश दिया गया है. साथ ही ईल गानों पर रोक लगायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




