सीओ दफ्तर के रिकॉर्ड रूम का हिस्सा गिरा

देर तक यूं हीं पड़े रहे कागजात कोडरमा : प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय के रिकार्ड रूम का भवन रविवार की रात गिर गया. हालांकि जिस तरह से पिछले साइड से भवन का हिस्सा गिरा है, उससे सवाल उठ रहे हैं. हालांकि सीओ की मानें, तो इसमें ऐसी कोई बात नहीं है. जानकारी के अनुसार […]
देर तक यूं हीं पड़े रहे कागजात
कोडरमा : प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय के रिकार्ड रूम का भवन रविवार की रात गिर गया. हालांकि जिस तरह से पिछले साइड से भवन का हिस्सा गिरा है, उससे सवाल उठ रहे हैं.
हालांकि सीओ की मानें, तो इसमें ऐसी कोई बात नहीं है. जानकारी के अनुसार रविवार की रात भवन गिरने की जानकारी सुबह में अंचल कर्मियों को लगी. जब सभी कार्यालय आये तब तक बिना सुरक्षा के रिकार्ड रूम में पड़ा अभिलेख, दस्तावेज व अन्य कागजात पड़े रहे.
सुबह 11 बजे जब मीडिया कर्मी वहां पहुंचे, तो तब भी कोई सुरक्षा के लिए कोई नहीं था. सीओ ओमप्रकाश मंडल ने बताया कि भवन गिरने की जानकारी से डीसी को अवगत करा दिया गया है. साथ ही सुरक्षा के लिए एक चौकीदार की नियुक्ति की जा रही है और तिलैया थाना प्रभारी को भी सुरक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही गश्ती दल रात में भेजने की अपील की गयी है. उन्होंने कहा कि उक्त रूम में खतियान, प्रपत्र व रजिस्टर टू आदि कागजात रखे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




