घंघरी में 13 को निकलेगी कलश यात्रा

Updated at : 09 Apr 2016 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
घंघरी में 13 को निकलेगी कलश यात्रा

जयनगर : प्रखंड के ग्राम घंघरी में 13 अप्रैल से होनेवाले श्री श्री 1008 श्री देवी पुन: प्रतिष्ठा व हनुमत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर यज्ञ शाला व प्रवचन पंडाल का निर्माण जोर-शोर चल रहा है. जगह-जगह तोरणद्वार बनाये जा रहे है. यज्ञ में ध्वजाधारीधाम के महंत सुखदेव दास जी महाराज के अलावा कृष्णदेव कन्हैया […]

विज्ञापन
जयनगर : प्रखंड के ग्राम घंघरी में 13 अप्रैल से होनेवाले श्री श्री 1008 श्री देवी पुन: प्रतिष्ठा व हनुमत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर यज्ञ शाला व प्रवचन पंडाल का निर्माण जोर-शोर चल रहा है. जगह-जगह तोरणद्वार बनाये जा रहे है. यज्ञ में ध्वजाधारीधाम के महंत सुखदेव दास जी महाराज के अलावा कृष्णदेव कन्हैया जी महाराज, अयोध्या की सुश्री मनु शर्मा, वाराणसी के आचार्य दिलीप पांडेय सहित कई विद्धान संतों का आगमन हो रहा है. वहीं वृंदावन धाम से लीला की टीम बुलायी गयी है.
13 को निकलनेवाली कलश यात्रा की उदघाटन महंत सुखदेव दास जी महाराज करेंगे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ रविंद्र राय, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी, जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, उपाध्यक्ष निर्मला देवी है. वहीं 14 अप्रैल को लीला व प्रवचन का उदघाटन विधायक प्रो. जानकी यादव करेंगे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव है. जबकि विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अमित कुमार यादव, डीसी संजीव कुमार बेसरा, प्रमुख जयप्रकाश राम, जिप सदस्य महादेव राम,मुखिया बाला लखेंद्र पासवान, सुरेंद्र प्रसाद यादव, पंसस बद्री मंडल, कपिल राणा आदि है.
यज्ञ को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष महेश कुमार पांडेय, सचिव मनोज कुमार सिंह, उप सचिव अवित कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार राणा, उप कोषाध्यक्ष नारायण सिंह, उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद मंडल, संयोजक अमृत पंडित, उप संयोजक छोटेलाल सिंह, व्यवस्थापक राजकुमार पासवान, उप व्यवस्थापक अरुण कुमार पांडेय, संगठन मंत्री सुरेंद्र प्रसाद सिंह, संरक्षक शिक्षक रामप्रसाद सिंह, उप संरक्षक महेश प्रसाद सिंह, संचालक विजय कुमार पांडेय सहित समस्त ग्रामीणलगे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola