विवाहिता की हत्या
Updated at : 08 Apr 2016 9:15 AM (IST)
विज्ञापन

चंदवारा : थाना क्षेत्र के सरदारोडीह में 25 वर्षीय विवाहिता आरती देवी (पति- रंजीत साव) की हत्या कर दी गयी. सूचना पहुंचे थाना प्रभारी वकार हुसैन ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया. आरती के पिता मुन्ना साव (निवासी करमा तिलैया ) ने बेटी के ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या करने का मामला […]
विज्ञापन
चंदवारा : थाना क्षेत्र के सरदारोडीह में 25 वर्षीय विवाहिता आरती देवी (पति- रंजीत साव) की हत्या कर दी गयी. सूचना पहुंचे थाना प्रभारी वकार हुसैन ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया. आरती के पिता मुन्ना साव (निवासी करमा तिलैया ) ने बेटी के ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या करने का मामला दर्ज कराया है.
बताया जाता है की आरती की शादी रंजीत के साथ पांच साल पूर्व हुई थी. थाना में दिये आवेदन में आरती के पिता मुन्ना साव ने कहा है कि उन्होंने 26 मार्च को अपनी बेटी को ससुराल के लिए विदा किया था. बीती रात उनके भतीजे को फोन आया कि आरती की मौत हो गयी. सरदारोडीह जाकर देखा, तो वह मृत पड़ी थी. उन्होंने हत्या का आरोप पति रंजीत साव, ससुर सेवा साव, सास कुनवा देवी, ननद सुनीता देवी पर लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




