अनुराग डोभाल के बिना रितिका चौहान का मैटरनिटी शूट, मुस्कान के पीछे छिपा दर्द आया सामने

Anurag Dobhal Wife Ritika Chauhan
Anurag Dobhal: अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका चौहान का मैटरनिटी शूट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. अनुराग डोभाल के बिना किए गए इस शूट में उनकी मुस्कान के पीछे छिपा अकेलापन फैंस को भावुक कर रहा है. लोग उनकी हिम्मत और मजबूती की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
Anurag Dobhal: ‘बिग बॉस 17’ से चर्चा में आए अनुराग डोभाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी पत्नी रितिका चौहान का मैटरनिटी शूट है. हाल ही में रितिका ने सोशल मीडिया पर अपना पोस्ट-डिलीवरी फोटोशूट शेयर किया, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. रामनवमी के शुभ अवसर पर कपल के घर बेटे का जन्म हुआ, जिसके बाद परिवार में खुशियों का माहौल है. हालांकि इस खुशी के बीच रितिका का अकेले कराया गया मैटरनिटी शूट चर्चा का विषय बन गया है.
अकेले शूट ने खींचा ध्यान
रितिका चौहान ने इंस्टाग्राम पर अपने मैटरनिटी शूट का वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अलग-अलग आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आईं. कभी व्हाइट तो कभी रेड ड्रेस में उन्होंने शानदार पोज दिए. लेकिन इस पूरे शूट में अनुराग डोभाल नजर नहीं आए. हालांकि रितिका ने कई फ्रेम्स में अनुराग की तस्वीर के साथ पोज देकर उनकी मौजूदगी का एहसास जरूर कराया. उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, “आधिकारिक तौर पर अब हम तीन का परिवार हैं. इन खूबसूरत पलों को कैद करने के लिए धन्यवाद.”
फैंस ने जताया प्यार और सपोर्ट
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. फैंस रितिका की खूबसूरती के साथ-साथ उनकी हिम्मत की भी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “आप जैसी महिला दूसरों को प्रेरित करती है.” वहीं दूसरे ने कहा, “आप बहुत मजबूत हैं, भगवान आपको खुश रखे.”
पहले भी चर्चा में रहे अनुराग डोभाल
गौरतलब है कि हाल ही में अनुराग डोभाल पारिवारिक विवादों को लेकर सुर्खियों में थे. 7 मार्च को लाइव स्ट्रीम के दौरान उन्होंने तेज रफ्तार गाड़ी से खुदकुशी की कोशिश की थी, जिसके बाद उनका एक्सीडेंट हो गया था. हालांकि अब उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है.
इन सबके बीच रितिका का यह मैटरनिटी शूट लोगों के दिल को छू रहा है, जिसमें खुशी के साथ-साथ एक भावनात्मक पहलू भी साफ झलकता है.
सोनम कपूर के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर इंटरनेट पर छाई, फैंस बरसा रहे प्यार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




