बंगाल चुनाव: CEO कार्यालय के सामने रात भर चला धरना-प्रदर्शन, तृणमूल कार्यकर्ता और पुलिस में झड़प

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों से बात करती पुलिस

Bengal Election: इस घटना को लेकर कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय कुमार नंदा ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज अग्रवाल के साथ करीब डेढ़ घंटे तक बैठक की. इसके बाद वे बाहर गए और हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारियों से बात की. वे जानना चाहते थे कि वहां इतनी भीड़ कैसे जमा हुई. केंद्रीय बल के जवान भी काफी देर बाद मौके पर पहुंचे.

विज्ञापन

Bengal Election: कोलकाता: पश्चिम बंगाल में अब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दिन गिने-चुने ही बचे हैं. एक माह के अंदर मतदान होना है, लेकिन वोटर लिस्ट का विवाद बढ़ता ही जा रहा है. चुनाव आयोग के कार्यालय में मिले बड़ी संख्या फार्म-6 की सूचना मिलते ही सीईओ के कार्यालय के सामने तृणमूल कार्यकर्ता जमा होने लगे. इसकी सूचना पाकर वहां भाजपा के लोग भी पहुंचे. इस दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. रात में भी तृणमूल कार्यकर्ता सीईओ कार्यालय के सामने से नहीं हटे. उन्होंने आयोग के खिलाफ नारे लगाए.

विज्ञापन

फार्म-6 को लेकर विवाद

सीईओ कार्यालय के सामने मौजूद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि वे रात भर इसलिए रुके रहे, ताकि फॉर्म 6 को सीईओ कार्यालय में अवैध रूप से जमा न किया जाए और उसमें से कुछ भी न निकाला जाए. मनोज अग्रवाल के कार्यालय ने बुधवार सुबह सीईओ कार्यालय के सामने रात में हुई नारेबाजी के संबंध में एक कड़ा संदेश जारी किया. इसमें कहा गया- इस तरह की असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

दोपहर बाद से ही जमा हो रहे थे कार्यकर्ता

दरअसल, मंगलवार दोपहर से ही सीईओ कार्यालय के सामने तनाव का माहौल बना हुआ था. तृणमूल ने आरोप लगाया कि भाजपा अवैध रूप से नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म 6 जमा कर रही है. सीईओ कार्यालय के सामने अराजक स्थिति उत्पन्न हो गई थी. तृणमूल कार्यकर्ता रात में भी सीईओ कार्यालय के सामने बैठे रहे. कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय कुमार नंदा सीईओ कार्यालय पहुंचे. कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी वहां मौजूद थे.

कार्यालय के सामने धारा 163 लागू

सीईओ कार्यालय के सामने धारा 163 लागू होने के बावजूद, तृणमूल समर्थकों की भारी भीड़ को लेकर पुलिस से झड़प हुई. बाद में प्रदर्शनकारी वहां से हट गए. उत्तरी कोलकाता तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शांतिरंजन कुंडू ने कहा- बंगाल के वैध मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं और उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के नाम अवैध रूप से मतदाता सूची में शामिल किए जा रहे हैं. हम शांतिपूर्वक इसलिए खड़े हैं, ताकि कोई भी सीईओ कार्यालय में अवैध रूप से फॉर्म 6 जमा न कर सके और यहां से कुछ भी बाहर न जा सके. कोलकाता पुलिस आयुक्त ने कल रात सीईओ मनोज अग्रवाल से लगभग डेढ़ घंटे तक बैठक की.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आयोग ने किया 47 सेकंड का वीडियो जारी

सीईओ के कार्यालय ने बुधवार सुबह तृणमूल की इस सभा का 47 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया और अपने एक्स हैंडल पर लिखा- बेलेघाटा के पार्षद ने देर रात उपद्रवियों के साथ सीईओ के कार्यालय को घेर लिया और नारे लगाए. इस तरह की असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून अपना काम करेगा। चुनाव आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष विधानसभा चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा. चुनाव आयोग के सख्त रवैये के बावजूद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता इलाके से बाहर जायेंगे इसकी उम्मीद कम ही दिख रही है.

Also Read: चुनाव आयोग के कार्यालय में मिले भरे हुए हजारों फार्म-6, अभिषेक बनर्जी का अमित शाह पर बंगाल की डेमोग्राफी बदलने का आरोप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola