लंबित इंदिरा आवास को शीघ्र पूरा करें

Updated at : 06 Apr 2016 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
लंबित इंदिरा आवास को शीघ्र पूरा करें

वैसे लाभुक जो इंदिरा आवास को पूरा नहीं कर रहे है, उनसे संपर्क कर इंदिरा आवास पूरा करायें सतगावां : प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने वित्तीय वर्ष 2016-17 के कार्य में तेजी लाने को लेकर मुखिया व पंचायत सचिवों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने कहा कि जल्द से […]

विज्ञापन
वैसे लाभुक जो इंदिरा आवास को पूरा नहीं कर रहे है, उनसे संपर्क कर इंदिरा आवास पूरा करायें
सतगावां : प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने वित्तीय वर्ष 2016-17 के कार्य में तेजी लाने को लेकर मुखिया व पंचायत सचिवों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द अभिलेख व स्थल का फोटो व कर्मचारी प्रतिवेदन प्रखंड मुख्यालय भेंजे, ताकि समय पर योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति हो सके.
उन्होंने लंबित इंदिरा आवास को शीघ्र पूरा करने व शौचालय निर्माण पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि वैसे लाभुक जो इंदिरा आवास को पूरा नहीं कर रहे है, उनसे संपर्क कर इंदिरा आवास पूरा करायें.
मौके पर प्रभारी एमओ राजो पासवान, जीपीएस बालेश्वर प्रसाद यादव, प्रखंड कृषि पदाधिकारी मिथलेश कुमार, मुखिया सरिता सरोज, पिंकी देवी, अनिता कुमारी, सुनील सिंह, परमेश्वर शर्मा, नंदलाल प्रसाद, करण राम, खुर्शीद मियां, प्रकाश साव, रघुनंदन प्रसाद यादव, अमित कुमार, कार्यालय सहायक विकास कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola