माले की बैठक में सदस्यों के रिनुअल पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन
माले की बैठक में सदस्यों के रिनुअल पर चर्चा

भाकपा माले जिला कमेटी की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई.

विज्ञापन

कोडरमा़ भाकपा माले जिला कमेटी की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई. बैठक में पार्टी प्रभारी सीताराम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. बैठक में पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य एवं महिला संगठन एपवा नेत्री अनिता देवी के निधन पर मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गयी. मुख्य अतिथि सीताराम सिंह ने कहा केंद्र सरकार की गलत विदेशी नीति की वजह से गैस, तेल आदि के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और किल्लत महसूस की जा रही है. हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिग लड़की की हत्या पर राजनीतिक की जा रही थी. पुलिस के उदभेदन में सच सामने आया. 15 अप्रैल तक सभी प्रखंडों में पुराने सदस्यों का रिनुअल एवं नये सदस्यों का भर्ती करने का समय निर्धारित किया गया. बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव इब्राहिम ने की़ संचालन संदीप कुमार ने किया. मौके पर राज्य कमेटी सदस्य राजेंद्र मेहता, कोडरमा प्रखंड सचिव तुलसी कुमार राणा, जयनगर प्रखंड सचिव मुन्ना यादव, डोमचांच प्रखंड सचिव विनोद पांडेय, जिला कमेटी सदस्य मो. असगर अंसारी, अशोक यादव, शंभू नाथ वर्मा ,भोला यादव, चांद अख्तर ,राजकुमार साव, राजेंद्र दास, मो सलीम, राजेंद्र यादव, राजकुमार वर्मा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola